Saturday, Feb 15 2025 | Time 05:31 Hrs(IST)
झारखंड


NDA प्रत्याशी बीडी राम ने भरा नामांकन पर्चा

NDA प्रत्याशी बीडी राम ने भरा नामांकन पर्चा
न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: NDA के दोनों प्रत्याशियों ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर लिया है. भाजपा उम्मीदवार बीडी राम ने पलामू लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा भरा. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जेनरल वीके सिंह, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, रविन्द्र राय, आदित्य साहू, बालमुकुंद सहाय, मनोज सिंह समेत कई गणमान्य शामिल हुए. नामांकन से पहले उन्होनें मां काली का आशीर्वाद लिया. और मां काली से जनता के आशीर्वाद की कामना की. 

 


 


भाजपा उम्मीदवार बीडी राम के समर्थन में केंद्रीय मंत्री जेनरल वीके सिंह जनसभा को संबोधित किया. और इस दौरान उन्होनें कहा कि बीडी राम को आपका आशीर्वाद मिलते रहें. पलामू के जनता से यही उम्मीद है. देश के गति के साथ झारखंड को आगे बढ़ना जरूरी है. भाजपा के सरकार राज्य में नहीं रहने से झारखंड को दुर्गति हुई है. 


 

समीर उरांव नामांकन करने पहुंचे

वहीं, लोहरदगा लोकसभा सीट भाजपा के प्रत्याशी समीर उरांव भी थोड़ी देर मेंं नामांकन करेंगे. एनडीए प्रत्याशी समीर उरांव  नामांकन दाखिल करने के लिए गुमला समाहरणालय पहुंचे है. भाजपा के प्रत्याशी समीर उरांव के समर्थन में गुजरात के सीएम भूपेंद्र भाई पटेल रांची पहुंच चुके है. उनके नामांकन के दौरान गुजरात के सीएम भूपेंद्र भाई पटेल एवं बाबूलाल मरांडी के अलावा कई दिग्गज शामिल होंगे. इस नामांकन में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे साथ ही शक्ति प्रदर्शन भी की जाएगी.

 


वहीं, 25 अप्रैल यानी कल लोहरदगा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत अपना नामांकन दाखिल करेंगे. उनके नामांकन में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम के अलावा इंडी गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे.

अधिक खबरें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, स्मृति चिन्ह किया भेंट
फरवरी 14, 2025 | 14 Feb 2025 | 10:52 PM

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से आज राज भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर राज्यपाल ने राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर राष्ट्रपति से विस्तृत चर्चा की. भेंट के क्रम में राज्यपाल ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया.

BREAKING: के राजू बने झारखंड कांग्रेस के प्रभारी, गुलाम अहमद मीर की लेंगे जगह
फरवरी 14, 2025 | 14 Feb 2025 | 10:01 AM

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर की जगह के राजू को झारखंड कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है.

बिना NOC के बने पीसीसी सड़क को नहर जीर्णोद्धार कार्य कर रही कंपनी ने उखाड़ फेंका
फरवरी 14, 2025 | 14 Feb 2025 | 8:25 PM

इन दिनों नगर पंचायत हुसैनाबाद की कार्यशैली पर कई सवाल उठ रहे हैं. पहले से ही जीर्णोद्धार कार्य चल रहे मुख्य नहर के ऊपर नगर पंचायत ने पीसीसी सड़क बना दी, लेकिन जल संसाधन विभाग की ओर से नहर के जीर्णोद्धार कार्य के तहत उस सड़क को ही उखाड़कर मिट्टी डाल दी गई.

पारस हॉस्पिटल में 16 एवं 23 फरवरी को लगेगा निःशुल्क कैंसर जांच मेगा कैंप
फरवरी 14, 2025 | 14 Feb 2025 | 8:06 PM

विश्व कैंसर दिवस पर पारस हॉस्पिटल, एचइसी में नि:शुल्क कैंसर जांच मेगा कैंप का आयोजन 16 एवं 23 फरवरी को किया जा रहा है. कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक लगेगा. कैंप में कैंसर विशेषज्ञों से नि:शुल्क परामर्श मिलेगा. सामान्य स्वास्थ्य जांच जैसे ब्लड शुगर आदि की जांच भी नि:शुल्क होगा.

आजसू के पूर्व विधायक लंबोदर महतो बीमार, चेन्नई में चल रहा है इलाज
फरवरी 14, 2025 | 14 Feb 2025 | 6:23 PM

आजसू के पूर्व विधायक लंबोदर महतो की तबीयत बिगड़ गई है. उनका इलाज चेन्नई के एक अस्पताल में चल रहा है.