न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- अमरावती के बडनेरा में एक शादी समारोह के दौरान दुल्हे को चाकू से हमला करने की खबर सामने आ रही है. ये घटना ड्रोन कैमरे में कैद कर ली गई है. आरोपी का पीछा भी किया गया. बताया जा रहा है कि डीजे पर नाचते समय अचानक से धक्का लगने के बाद ये विवाद शुरु हुआ था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. अमरावती के साहिन लॉन में चल रही शादी के मंच पर अचानक से दुल्हे पर जानलेवा हमला किया गया. इसमें दुल्हा गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना को ड्रोन कैमरे में रिकार्ड कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक फिर्यादी सुजल राम समुद्रे (22) की शादी सोमवार रात लगभग 10 बजे हो रही थी, तभी आरोपी राघव जितेंद्र बक्सी मंच के पास आया और लोहे के एक चाकू से दुल्हे के बाईं जांघ और घुटने के पास तीन वार कर हमला कर दिया. हमले के बाद दुल्हे के पैर से अचानक से खून बहने लगा और समारोह में अफरा तफरी मच गया. डीजे में नाचते वक्त धक्का लगने से ये मामला शुरु हुआ, फिर मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर हमला कर दिया. हमला कर आरोपी भागने लगा था. फिर दुल्हे के पिता पर भी झपट्टा मारने की कोशिश की गई.
ड्रोन कैमरे में आरोपी का चेहरा साफ देख सकते हैं. जिसने पुलिस को अहम सबूत भी दे दिया है. घटना का शिकायत करने के बाद वाडनेर पुलिस स्टेशन में अप क्र. 586/2025, कलम 109(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है. थाने दार ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की खोजबीन शुरु कर दी है.
दूल्हे को रिम्स हॉस्पीटल में करवाया गया भर्ती
घायल दुल्हे को रिम्स में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थित बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी राघव जितेंद्र बक्सी फरार हैं बहुत जल्द ही उन्हे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. ड्रोन ऑपरेटर की सूझबूझ से आरोपी की पहचान आसान हुई है.
ये भी पढ़ेंः- Exit Poll में NDA की सरकार बनते देख शेयर बाजार हुआ गदगद, लेकिन अगर महागठबंधन आई तो..