बांकीपुर उपचुनाव

प्रशांत किशोर को लेकर शत्रुध्न सिन्हा का बड़ा बयान, कहा- बिहार में राजनीतिक...

जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इस बीच टीएमसी से राज्यसभा सांसद और बिहारी बाबू के नाम मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने पीके का समर्थन किया है। <br/><br/>

By : Rani Thakur
प्रशांत किशोर को लेकर शत्रुध्न सिन्हा का बड़ा बयान, कहा- बिहार में राजनीतिक...

प्रशांत किशोर पर शत्रुध्न सिन्हा का बड़ा बयान

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अश्मित सिन्हा (संवाददाता) / पटना :
जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसके लिए उन्होंने कैंपेनिंग भी शुरू कर दी है। इस सीट पर कायस्थों की संख्या अधिक है। 

जनजन के नेता पीके

इस बीच टीएमसी से राज्यसभा सांसद और बिहारी बाबू के नाम मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने पीके का समर्थन किया है। शत्रुघ्न सिन्हा भी कायस्थ हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि बिहार में राजनीतिक धमाका!!!! सबसे काबिल, दूरदर्शी, बेहतरीन बुद्धिजीवी, जन-जन के नेता और हर तरफ़ पसंद किए जाने वाले व चर्चा में रहने वाले प्रशांत किशोर आख़िरकार चुनावी मैदान में उतर आए हैं। 

जनता के बीच हलचल

पटना, बिहार में उपचुनाव में उतरकर उन्होंने राजनीतिक हलकों और पूरे देश की जनता के बीच ज़बरदस्त हलचल मचा दी है। एक 'बिहारी बाबू' होने के नाते, मुझे यह ख़बर राजनीतिक रूप से बेहद दिलचस्प और ज़बरदस्त लगती है। आज 'सबकी एकता' की ज़रूरत है; उम्मीद, इच्छा और प्रार्थना है कि आम लोग और ख़ासकर युवा पीढ़ी, जाति, धर्म और पार्टी की सीमाओं से ऊपर उठकर उनका समर्थन करेंगे। जय बिहार! जय हिंद!

आज भाजपा के उम्मीदवार का ऐलान 

बता दें कि पटना की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा आज अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सकती है। बीजेपी उम्मीदवारों की सूची में अजीत कुमार लाली का नाम सबसे आगे है। वे पटना नगर भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं। अजीत कुमार लाली वैश्य समाज से आते हैं। वे करीब तीन दशक से भाजपा में सक्रिय हैं। उन्हें मंत्री नितिन नवीन का करीबी माना जाता है। वे लंबे समय तक नितिन नवीन के साथ जुड़े रहे हैं। लोगों के बीच भी उनकी अच्छी पकड़ है। अजीत कुमार लाली के अलावा नील रतन घोष का नाम भी दावेदारों की सूची में शामिल है। इस बीच नितिन नवीन आज पटना पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, उम्मीदवार की घोषणा से पहले वे पार्टी के बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

11 जुलाई को नामांकन दाखिल करेंगे पीके 

जनसुराज सूत्रों के अनुसार, प्रशांत किशोर बांकीपुर उपचुनाव के लिए 11 जुलाई शनिवार को नामांकन दाखिल करेंगे। उपचुनाव को लेकर नामांकन की प्रकिया सोमवार से शुरू है। पर्चा 13 जुलाई तक भरा जा सकेगा। 30 जुलाई को वोटिंग होगी। जबकि नतीजे 3 अगस्त को आएंगे।

RJD ने रेखा कुमारी गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वहीं, RJD ने रेखा कुमारी गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है। रेखा गुप्ता भी वैश्य समाज से आती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी रेखा गुप्ता RJD की ओर से उम्मीदवार थीं। हालांकि, वे बीजेपी उम्मीदवार नितिन नवीन से हार गईं थी।


 

संबंधित सामग्री

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी के बर्थडे पर पटना में जलेंगे 25 हजार दीप, इस दिन तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 76वां जन्मदिन है। पीएम के जन्मदिन पर उनकी 25 साल की सार्वजनिक जीवन की यात्रा पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत आज से बिहार में हो चुकी है।  

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

विधानमंडल की कार्यप्रणाली से रूबरू होंगे JDU के विधायक-विधान पार्षद, जानें सरकार की तैयारी

जेडीयू के विधायकों और विधान पार्षदों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है।

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस में बड़ी कार्रवाई: गया स्टेशन पर 17.749 किलो गांजा समेत यात्री गिरफ्तार

ऑपरेशन नार्कोस के तहत गया रेलवे स्टेशन पर रेसुब (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने 17.749 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

16 लाख बकाया मांगने पर आर्मी जवान को पेट्रोल डालकर जलाया, रामगढ़ में फूटा आक्रोश

कैमूर के रामगढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आर्मी के जवान शत्रुघ्न यादव की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।