न्यूज़11 भारत
मुंबई/डेस्क: ‘वेलकम’, ‘आशिकी’, ‘मुझसे शादी करोगी’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से घर-घर में पहचान बनाने वाले मशहूर अभिनेता मुश्ताक खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया. कैंसर से जूझ रहे मुस्ताक पिछले 15 दिनों से मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती थे. मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम ने उनके निधन की पुष्टि की. उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस में शोक की लहर है. उनका अंतिम संस्कार कल यानी 25 सितंबर को किया जाएगा.
कॉमेडी किरदारों से बनाई पहचान
बॉलीवुड में ज्यादातर सपोर्टिंग और कॉमेडी किरदारों के जरिए अपनी पहचान बनाने वाले मुश्ताक खान के किरदार को ‘वेलकम’ में दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इसके अलावा ‘आशिकी’, ‘मुझसे शादी करोगे’ और ‘हम हैं राही प्यार के’ में अपने शानदार अभिनय से उन्होंने अपनी अमिट छाप छोड़ी. मुश्ताक के अचानक निधन की खबर भावुक कर देने वाली है. पर्दे पर अपने किरदारों से लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाले इस एक्टर का जाना हर किसी की आंखें नम कर रही है.
यह भी पढ़ें- ट्रांसपोर्ट नगर के शीघ्र संचालन एवं आवंटन प्रक्रिया को लेकर झारखण्ड चैम्बर ने परिवहन सचिव से की मुलाकात