Thursday, Feb 6 2025 | Time 00:43 Hrs(IST)
झारखंड


झारखंड पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण, लोकतंत्र में गरिमा बनाए रखने का लिया संकल्प

झारखंड पुलिस मुख्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ ग्रहण, लोकतंत्र में गरिमा बनाए रखने का लिया संकल्प

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: आज पुलिस मुख्यालय झारखंड, रांची परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) झारखंड आर० के० मलिक द्वारा उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को भारत के लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए, निम्न शपथ दिलायी गयी:-

 

"हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए, यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे." इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय झारखंड, रांची में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहें.

 


 


अधिक खबरें
एचईसी के जीएम प्रमोद कुमार बेहरा को किया गया गिरफ्तार, पौने दो करोड़ की ठगी का था आरोप
फरवरी 05, 2025 | 05 Feb 2025 | 9:59 AM

एचईसी के जीएम प्रमोद कुमार बेहरा को गिरफ्तार किया गया है. धुर्वा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. प्रमोद पर नौकरी और जमीन देने के नाम पर पौने दो करोड़ की ठगी का आरोप था. बता दें कि धुर्वा थाने में दर्ज एफआईआर में प्रमोद बेहरा के साथ-साथ प्रसंजीत पांडा, मोनालिसा बेहरा और प्रतिमा बेहरा का नाम शामिल है. मामले की जांच के बाद पुलिस ने प्रमोद कुमार बेहरा को गिरफ्तार किया है.

14 फरवरी को संभावित दौरे पर रांची आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सभी पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
फरवरी 05, 2025 | 05 Feb 2025 | 9:31 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित रांची परिभ्रमण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. राष्ट्रपति के कार्यक्रम एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. 14 फरवरी को राष्ट्रपति संभावित दौरे पर रांची आएंगी. वह 15 फरवरी को बीआईटी मेसरा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी.

CUJ के छात्रों का आंदोलन जारी, डीसी सहित परिवहन विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग
फरवरी 05, 2025 | 05 Feb 2025 | 8:29 AM

राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला. हादसे में एक युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र है. हादसे के बाद यूनिवर्सिटी के आक्रोशित छात्रों के द्वारा सड़क जाम किया गया. छात्रों ने डीसी सहित परिवहन विभाग के अधिकारियों को बुलाने की मांग की है. आक्रोशित छात्रों ने मांग की है कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा और सरकारी नौकरी मिले.

एचईसी के प्रस्तावित मांगों को लेकर सभा का आयोजन, स्थायी सप्लाई मजदूरों को पहुंचने का आह्वान
फरवरी 05, 2025 | 05 Feb 2025 | 6:49 PM

एचईसी के प्रस्तावित मांगों पर 'वार्ता करो वादा निभाओ' के नारों के साथ स्थायी सप्लाई मजदूरों को पहुंचने का आह्वान के साथ सभा की समाप्ति की गई. एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति ने कहा कि प्रबंधन सभी बिंदुओं पर समय रहते वार्ता करें.

बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन
फरवरी 05, 2025 | 05 Feb 2025 | 5:36 AM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व विधायक कल्पना सोरेन बंगाल ग्लोबल बिजनेस कार्यक्रम में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी शामिल हुए. सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए कहा कि आज मुझे बंगाल ग्लोबल बिजनेस कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला है. और निश्चित रूप से मुझे बहुत सारी चीजें यहां समझने को मिलेगी तथा जितने मेहमान यहां देश-विदेश से आये हैं उन सभी के साथ भी मुलाकात करने का मौका मिलेगा.