मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत
बेंगाबाद/डेस्क:- कृषि विज्ञान केंद्र गिरिडीह में आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जहाँ पर कृषि विज्ञान केंद्र गिरिडीह के प्रधान के नेतृत्व में सेकडों फलदार एवं छायादार पौधा का वृक्षारोपण किया गया कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉक्टर पंकज सेठ ने कहा कि मानव हमेशा से अपने विकास की गति के लिए प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करते आ रही है विकास की इस दौड़ में मनुष्य का सोच में बदलाव लाकर प्रकृति के साथ समतुल्य सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए परिवार में अपने बच्चों को प्रकृति के साथ प्रेम भावना रखने, प्राकृतिक को दूषित पर्यावरण से बचाव करने का शिक्षा प्रदान करना चाहिए प्रकृति का अत्यधिक दोहन होने से आज विश्व का तापमान में भारी बढ़ोतरी हुआ है इधर सरकार सभी के प्रयास से वन क्षेत्र को बढ़ावा देने का प्रयास जारी है वर्ष 2024 में देश में वन क्षेत्र 23% से बढ़कर 24.62% हुआ है झारखंड प्रदेश में वन क्षेत्र बढ़ा है जो 29 से 30% है लेकिन औसत में 33% से कम है पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए जैविक खेती, वर्मी कंपोस्ट आदि का प्रयोग, अधिक से अधिक पौधा लगाने की प्रवृत्ति, पॉलिथीन प्रयोग का प्रतीबंध, जल संरक्षण, मिट्टी कटाव का रोकना आदि का सुविधा बेहतर ढंग से करना चाहिए। मौके पर मुख्य रूप से कृषि विज्ञान केंद्र के मधुकर कुमार,जुगल भारती,शुभंकर कुमार, नीरू महतो, भीम सिंह, संजीत राम, मनीष कुमार,गिरिडीह कॉलेज के छात्रा प्रीति कुमारी मनीषा कुमारी संतोष कुमार आदि मौजूद थे.