न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के जैप 1 में पुलिस संस्मरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय कुमार सिंह और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर उन वीर जवानों को याद किया, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी.
यह कार्यक्रम हर साल 21 अक्टूबर को मनाया जाता है, जो भारतीय जवानों की साहसिकता और बलिदान की याद में समर्पित हैं. 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख सीमा पर तैनात 21 भारतीय जवानों ने चीनी फौज का डटकर सामना किया था, जिसमें 10 जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी.