पप्पू यादव पागल हो गया है, वो पहले अपनी मेहरारु से जाकर पूछे ...अनंत सिंह ने पप्पू यादव पर साधा निशाना

पप्पू यादव के विवादित बयान पर अनंत सिंह ने कड़ा पलटवार करते हुए उसे महिलाओं का अपमान बताया।<br/>उन्होंने व्यक्तिगत टिप्पणी कर कहा कि पहले पप्पू यादव अपने घर से सवाल करें।

By : sawan kumar
पप्पू  यादव पागल हो गया है, वो पहले अपनी  मेहरारु से जाकर पूछे ...अनंत सिंह ने पप्पू यादव पर साधा निशाना

पप्पू पागल हो गया है, वो पहले अपनी पत्नी से जाकर ..

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार की राजनीति में महिलाओं को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच बाहुबली नेता अनंत सिंह ने पप्पू यादव पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने पप्पू यादव के बयान को आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि इस तरह की भाषा समाज और महिलाओं का अपमान है।

हाईलाइट्स - 

  •  पप्पू यादव के महिलाओं पर दिए बयान पर अनंत सिंह का तीखा हमला
  •   बयान को बताया शर्मनाक और गैरजिम्मेदाराना
  •   व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए पत्नी का जिक्र कर साधा निशाना
  •   मामले से बिहार की राजनीति में बढ़ा सियासी तापमान

बयान पर जताई नाराजगी

अनंत सिंह ने कहा कि पप्पू यादव का बयान बेहद गैरजिम्मेदाराना और शर्मनाक है। उन्होंने कहा, “पप्पू यादव पागल हो गया है। इस तरह के बयान देकर वे खुद की सोच को जाहिर कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी पर इस तरह की टिप्पणी बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।

व्यक्तिगत टिप्पणी कर साधा निशाना

अनंत सिंह ने पलटवार करते हुए पप्पू यादव पर व्यक्तिगत टिप्पणी भी की। उन्होंने कहा कि अगर पप्पू यादव महिलाओं को लेकर इस तरह की बात कर रहे हैं तो पहले उन्हें अपने घर से शुरुआत करनी चाहिए और अपनी पत्नी से सवाल करना चाहिए।

बढ़ सकता है राजनीतिक विवाद

इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। पप्पू यादव के बयान और उस पर अनंत सिंह की प्रतिक्रिया से राजनीतिक माहौल और गरमाने के आसार हैं। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आ सकती है।
 

संबंधित सामग्री


10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

10 सर्कुलर रोड पर आखिरी दिन का सस्पेंस, क्या होगा लालू परिवार का अगला कदम?

पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने के लिए राबड़ी देवी को दी गई समयसीमा 15 जून को समाप्त हो रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि लालू परिवार तय अवधि में बंगला खाली करता है

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

बेमिसाल कार्यक्रम के तहत प्रेसवार्ता, पुल धंसने पर बोले संजय टाइगर - पुल बना था तभी गिरा, नहीं बनता तो गिरता कैसे ...

बेमिसाल कार्यक्रम' के तहत आयोजित प्रेसवार्ता में मंत्री संजय टाइगर ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को गिनाते हुए विकास और सुशासन का दावा किया।


MLC बनते ही सुनील सिंह पर पोस्टर वार, पटना में लगे विवादित पोस्टर से बढ़ी सियासी हलचल

MLC बनते ही सुनील सिंह पर पोस्टर वार, पटना में लगे विवादित पोस्टर से बढ़ी सियासी हलचल

पटना में राजद MLC सुनील सिंह को लेकर लगे विवादित पोस्टरों ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। पोस्टर में उन्हें बिहार का नटवरलाल बताते हुए कथित आरोपों का उल्लेख किया गया है, जबकि पोस्टर लगाने



बिहार विधान परिषद की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध चुनाव, पहली बार एमएलसी बने निशांत कुमार

बिहार विधान परिषद की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध चुनाव, पहली बार एमएलसी बने निशांत कुमार

बिहार विधान परिषद की सभी 10 सीटों पर नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद सभी उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।


पेंशन के लिए आकस्मिकता निधि से ₹3,662 करोड़, तेजस्वी बोले- क्या बिहार दिवालिया होने की कगार पर?

पेंशन के लिए आकस्मिकता निधि से ₹3,662 करोड़, तेजस्वी बोले- क्या बिहार दिवालिया होने की कगार पर?

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि पेंशन भुगतान के लिए आकस्मिकता निधि का इस्तेमाल राज्य की खराब आर्थिक स्थिति का संकेत है।