भोजपुरी एक्टर रवि किशन को जान से मारने की धमकी, बीजेपी सांसद के सचिव को बिहार से आया फोन

भोजपुरी एक्टर रवि किशन को जान से मारने की दी धमकी

By : Shreya Suman
भोजपुरी एक्टर रवि किशन को जान से मारने की धमकी, बीजेपी सांसद के सचिव को बिहार से आया फोन

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भोजपुरी एक्टर और भारतीय जनता पार्टी से गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला को जान से मारने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है कि बिहार के रहने वाले एक शख्स ने फोन कर उन्हें यह धमकी दी है. इस संबंध में बीजेपी सांसद के निजी सचिव शिवस द्विवेदी ने गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

गोली मारने की दी धमकी 
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने खुद को बिहार के आरा जिले के जवनिया गांव का निवासी अजय कुमार यादव बताया है. उसने बीजेपी सांसद के निजी सचिव शिवस द्विवेदी को फोन किया था. फोन पर उसने पहले अभद्रता की, फिर रवि किशन शुक्ला को गोली मारने की धमकी दी. इस दौरान आरोपी ने छपरा से आरजेडी उम्मीदवार और भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव का समर्थन भी किया. पुलिस ने बीजेपी सांसद के सचिव की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है और दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को ट्रेस कर उसे पकड़ लिया जाएगा.

यादवों पर टिप्पणी करने का लगाया आरोप
पुलिस को दी गई शिकायत में बीजेपी सांसद के निजी सचिव शिवस द्विवेदी ने बताया कि फोन करने वाले शख्स ने अपना नाम अजय कुमार यादव बताया और रवि किशन को जान से मारने की बात कहते हुए अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया. आरोपी अजय यादव ने फोन पर धमकी देते हुए कहा, 'रवि किशन यादवों पर टिप्पणी करते हैं, इसलिए मैं उन्हें गोली मार दूंगा.'

आगे की धमकी और धार्मिक टिप्पणी
सचिव ने जब कहा कि सांसद ने किसी विशेष समुदाय या जाति के खिलाफ कोई आपत्तिजनक भाषा का उपयोग नहीं किया है, तो आरोपी भड़क गया और गालियां देने लगा. उसने आगे धमकी देते हुए कहा, 'मुझे तुम्हारी हर गतिविधि की जानकारी है, जब चार दिन बाद बिहार आओगे तो जान से मार दूंगा.' आरोपी ने धमकी के साथ धार्मिक टिप्पणी भी की.

खेसारी लाल यादव का किया समर्थन
बीजेपी सांसद के सचिव का दावा है कि आरोपी ने बातचीत के दौरान छपरा से राजद के उम्मीदवार खेसारी लाल यादव का समर्थन किया. उसने हाल ही में खेसारी के राम मंदिर की जगह अस्पताल बनाने वाले बयान का भी समर्थन किया. इसके अलावा, आरोपी ने भगवान श्रीराम और राम मंदिर को लेकर भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है. बीजेपी नेता के सचिव की शिकायत पर गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़े: Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बरसेंगे बादल! 2 नवंबर तक भारी बारिश की संभावना

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई