Bihar Politics: क्या करते हैं बिहार के लोकप्रिय सीएम नीतीश कुमार के बेटे? राजनीति में क्यों नहीं ली एंट्री..

By : Jeevan Verma
Bihar Politics: क्या करते हैं बिहार के लोकप्रिय सीएम नीतीश कुमार के बेटे? राजनीति में क्यों नहीं ली एंट्री..

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः-
बिहार में एक बार फिर से विधानसभा चुनाव के बाद नीतिश कुमार का चेहरा सामने आने लगा है. सारा एग्जीट पोल में एनडीए को ही सरकार बनाते दिखाया जा रहा है. लेकिन ऐसे में एक सवाल सबके मन में उठना लाजिमी है कि आखिर नीतिश कुमार का बेटा अभी तक राजनीति में एंट्री क्यों नहीं किया है. या फिर यूं कहें कि नीतिश कुमार का एकमात्र बेटा निशांत राजनीति में क्यों नहीं आना चाहते. एक इंटरव्यू में नीतिश का बेटा साफ कह चुका है कि उन्हे राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है. उन्होने कहा कि वे अभी अध्यात्म के तरफ ज्यादा आकर्षित है. राजनीति में मन नहीं लगता. 

अध्यात्म की राह में बिताएंगे अपनी जिंदगी
20 जुलाई 1975 को जन्मे नीतिश कुमार के इकलौते बेटे हैं निशांत कुमार, बिहार में पिछले 20 साल से मुख्यमंत्री रह रहे नीतिश कुमार के बेटे निशांत को बहुत कम लोग ही जानते हैं. निशांत ने बीआईटी मेसरा से अपनी बीटेक की पढ़ाई पूरी की है. इंजीनियरिंग करने के बाद निशांत का मन राजनीति में नहीं लगता. निशांत खुद भी इस बात का एलान कर चुके हैं कि उनका राजनीति में मन नहीं लगता.  यही कारण है कि राजनीतिक मंचों में कभी भी निशांत अपने पिता नीतिश कुमार के साथ मंच साझा करते हुए नजर नहीं आए. निशांत ने खुद से ये एलान किया हुआ है कि वे कभी पिता की तरह राजनीति में नहीं आएंगे अध्यात्म की राह में बिताएंगे अपनी जिंदगी. 

राजनीति से कुछ लेना देना नहीं
निशांत का किसी भी तरीके से राजनीति से कुछ लेना देना नहीं है. लेकिन जब भी मौका मिला है निशांत अपने पिता की राजनीति की तारीफ किया करते हैं. वे हमेसा से कहते हैं कि मेरे पिता को कोई अगर जानता है तो सिर्फ उनकी कामों की वजह से बिहार की जनता उन्हे उनका नाम देखकर ही उसे जिताती है. 

ये भी पढ़ेंः- White Collar Terror Module - पिछले 24 सालों में 36 आतंकी घटनाएं, कोई डॉक्टर, कोई इंजीनियर तो कोई प्रोफेसर...



 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई