क्या निशांत होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री ? पटना में जेडीयू दफ्तर के बाहर पोस्टर से सियासी हलचल तेज..

पटना में जेडीयू दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर में निशांत कुमार को ‘भविष्य का मुख्यमंत्री’ बताया गया है। इससे बिहार की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।<br/>

By : sawan kumar
क्या निशांत होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री ? पटना में जेडीयू दफ्तर के बाहर पोस्टर से सियासी हलचल तेज..

क्या निशांत होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री ?

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना सियासी हलचल :  राजधानी पटना में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) कार्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर ने बिहार की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। पोस्टर में मुख्यमंत्री नीतीश के बेटे निशांत कुमार को ‘भविष्य का मुख्यमंत्री’ बताया गया है। दोनों की तस्वीरों के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि पार्टी के कुछ समर्थक उन्हें अगली पीढ़ी के नेता के रूप में देख रहे हैं।

नीतीश नहीं तो..... निशांत’ ! 
पोस्टर में लिखा गया है— “जब क्लाइमेट लीडर के संकल्पों को पूरा करने के लिए तैयार हैं निशांत कुमार, तब नए चेहरे पर क्यों करें विचार।” साथ ही “नीतीश सेवक, मांगे निशांत” जैसे नारे भी दिए गए हैं। इसे इस बात का संकेत माना जा रहा है कि कार्यकर्ता नेतृत्व परिवर्तन की स्थिति में निशांत कुमार को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

राज्यसभा चर्चा के बीच बढ़ी अटकलें
दरअसल, नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में यह पोस्टर और भी अहम हो गया है। हालांकि पोस्टर में उनसे बिहार न छोड़ने की अपील भी की गई है, लेकिन साथ ही उनके उत्तराधिकारी के तौर पर निशांत कुमार का नाम उछाला जा रहा है।गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने हाल ही में सक्रिय राजनीति में कदम रखा है। 8 मार्च को उन्होंने पटना में जेडीयू की सदस्यता ली थी। उस दौरान भी कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का संभावित चेहरा बताया था। नालंदा दौरे के दौरान भी स्थानीय लोगों ने उन्हें आगे बढ़ाने की मांग की थी।

वहीं मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने भी निशांत कुमार को ‘सीएम मटेरियल’ बताया है और उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया है। फिलहाल, इस पोस्टर के सामने आने के बाद जेडीयू के अंदर नेतृत्व को लेकर बहस तेज हो गई है। हालांकि पार्टी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन ‘नीतीश नहीं तो निशांत’ का नारा बिहार की राजनीति में नई हलचल जरूर पैदा कर रहा है।

इसे भी पढ़ें- मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: अप्रैल के अंत में आएगी दूसरी किस्त, लाखों जीविका दीदियों को मिलेगा बड़ा लाभ

संबंधित सामग्री

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद को जेडीयू का बड़ा ऐलान, सीएम राहत कोष में अपने...

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद को जेडीयू का बड़ा ऐलान, सीएम राहत कोष में अपने...

बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एक महीने का वेतन राहत कोष में देने की घोषणा की है। 

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

JDU के ओरिएंटेशन कार्यक्रम में MLA-MLC मौजूद, जमा खान ने कहा- निशांत करेंगे...

जेडीयू के विधायक और MLC आज एक विशेष ओरिएंटेशन कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। पार्टी कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ। 

JDU का नया नाम और बख्तियारपुर पर बोले श्रवण कुमार-'प्रस्ताव आया तो कोई गुरेज नहीं

JDU का नया नाम और बख्तियारपुर पर बोले श्रवण कुमार-'प्रस्ताव आया तो कोई गुरेज नहीं

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने JDU के नाम से ‘यूनाइटेड’ शब्द हटाकर पार्टी का नाम ‘जनता दल नीतीश’ किए ज

फरक्का संधि पर संजय झा का बड़ा बयान, कहा- बिहार का पानी चोरी करके... 

फरक्का संधि पर संजय झा का बड़ा बयान, कहा- बिहार का पानी चोरी करके... 

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा ने कहा कि फरक्का संधि बिहार से जुड़ा हुआ मुद्दा है। बिहार का पानी बांग्लादेश जा रहा है और इस स्थिति को किसी भी हालत में बदलना होगा।

फरक्का समझौता पर राजद सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान, कहा- पिछली बार जब ...

फरक्का समझौता पर राजद सांसद सुधाकर सिंह का बड़ा बयान, कहा- पिछली बार जब ...

राजद सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि संजय झा और नीरज कुमार फरक्का बराज को लेकर लगातार ग़लत बयानी कर रहे हैं।