न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
पटना - राजगीर में स्थित जू-सफारी, ग्लास ब्रिज एवं नेचर सफारी का भ्रमण कर वहाँ विकसित आधुनिक सुविधाओं और जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों का अवलोकन किया गया। इस दौरान पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराई गई व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों और प्राकृतिक वातावरण को संरक्षित रखने की पहल की जानकारी ली गई।
हाईलाइट्स -
- सम्राट चौधरी ने राजगीर जू-सफारी, ग्लास ब्रिज और नेचर सफारी का भ्रमण किया।
- आधुनिक सुविधाओं और जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों का लिया जायजा।
- पर्यटन विकास और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने पर दिया जोर।
- पर्यटकों के लिए विकसित सुरक्षा एवं सुविधा व्यवस्थाओं की सराहना की।
जू-सफारी में वन्यजीव संरक्षण पर विशेष जोर
जू-सफारी में विभिन्न वन्यजीवों के संरक्षण एवं उनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सफारी क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ पर्यटकों को वन्यजीवों के करीब से देखने का सुरक्षित अनुभव प्रदान किया जा रहा है। यहाँ आधुनिक तकनीक के माध्यम से निगरानी एवं देखभाल की व्यवस्था भी विकसित की गई है।
राजगीर जू-सफारी, ग्लास ब्रिज एवं नेचर सफारी का भ्रमण कर वहाँ विकसित आधुनिक सुविधाओं एवं जैव विविधता संरक्षण के प्रयासों का अवलोकन किया।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) May 17, 2026
राजगीर का यह प्रयास पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को प्रकृति से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रहा है। pic.twitter.com/QvXohU9Bth
ग्लास ब्रिज और नेचर सफारी बने आकर्षण का केंद्र
ग्लास ब्रिज एवं नेचर सफारी का भ्रमण करते हुए वहाँ की आधुनिक संरचनाओं और प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की गई। पहाड़ियों और हरियाली के बीच विकसित यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए रोमांच और प्रकृति का अनूठा अनुभव प्रदान कर रहा है। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें - सम्राट चौधरी ने किया राजगीर मलमास मेला-2026 का उद्घाटन, आस्था से गुलजार हुआ शहर