झारखंडPosted at: फरवरी 05, 2025 14 फरवरी को संभावित दौरे पर रांची आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने सभी पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित रांची परिभ्रमण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. राष्ट्रपति के कार्यक्रम एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. 14 फरवरी को राष्ट्रपति संभावित दौरे पर रांची आएंगी. वह 15 फरवरी को बीआईटी मेसरा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी.