झारखंडPosted at: अगस्त 20, 2024 नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कार्यक्रम स्थगित, अब गुरुवार को रांची लौटेंगे केशव महतो कमलेश
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: कल होने वाले भारत बंद का कांग्रेस पार्टी ने भी समर्थन किया है. बंदी को देखते हुए कांग्रेस ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के होने वाले पदभार ग्रहण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है. अब केशव महतो कमलेश गुरुवार को दिल्ली से लौटेंगे और उनका पदभार ग्रहण कार्यक्रम गुरुवार को कांग्रेस भवन में आयोजित होगा.