Sunday, Oct 6 2024 | Time 00:06 Hrs(IST)
झारखंड


दीवार से जा टकराई रांची पुलिस की गश्ती वाहन, मौके पर पहुंचे बरियातू थाना प्रभारी

दीवार से जा टकराई रांची पुलिस की गश्ती वाहन, मौके पर पहुंचे बरियातू थाना प्रभारी
न्यूज11 भारत 

रांची/डेस्कः राजधानी रांची में बरियातू थाना क्षेत्र स्थित चाचा पराठा के पास पुलिस की जीप अनियंत्रित होकर एक दीवार से जा टकराई है जिसकी चपेट में आने से जीप ड्राइवर सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए है. यह घटना शनिवार (6 जुलाई) देर रात करीब 2 बजे की है. जानकारी के अनुसार, देर रात जमादार उदयकांत, एक जवान और ड्राइवर अशोक के साथ रात्रि गश्ती के लिए निकले थे. लेकिन इसी बीच यह हादसा हुआ. हादसे में ड्राइवर अशोक उरांव, जमादार उदयकांत और एक अन्य जवान घायल हुए हैं. 

 


 

जानकारी के मुताबिक, रात्रि गश्ती के बाद सभी वापस लौट रहे थे इस दौरान ड्राइवर को अचानक झपकी आई. जिससे जीन अनियंत्रित होकर सामने एक दीवार पर जा टकराई. हादसे में पुलिस जीप पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. इधर, इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर बरियातू थाना प्रभारी सुरेश मंडल और दूसरे पुलिसकर्मी पहुंचे. जिन्होंने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है.  
अधिक खबरें
दशहरा पर्व को लेकर दंगवार ओपी पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:42 PM

पलामू / डेस्क: पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद के दंगवार ओपी क्षेत्र में मुख्य सड़क पर पलामू एसपी के निर्देश पर और हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो के निर्देशानुसार दशहरा पर्व को लेकर दंगवार ओपी प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

सरायकेला खरसावां में उत्पाद विभाग ने जप्त किये 20 लीटर अवैध शराब
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:36 PM

सरायकेला/डेस्क: अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला खरसावां के निर्देशानुसार अनुसार आर आई टी थाना अंतर्गत भुया जंगल नदी किनारे और गम्हरिया थाना अंतर्गत मुर्गा गुट्टा गांव में शराब अड्डा पर छापेमारी किया गया.

राज्य के कई IAS अधिकारियों का तबादला-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:30 PM

झारखंड के कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. रांची के पूर्व डीसी राहुल कुमार सिन्हा को निदेशक, खान, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. वहीं, सुमन कैथरीन किस्पोट्टा को विशेष सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ते सीसीएल के कदम, गिरिडीह के पहले सोलर प्लांट का उद्घाटन
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:28 PM

गिरिडीह/डेस्क: गिरिडीह क्षेत्र के जोक्तियाबाद में सीसीएल द्वारा संचालित चार मेगावाट सोलर प्लांट का उद्घाटन महाप्रबंधक गिरिडीह क्षेत्र, डीवीसी सब-स्टेशन प्रभारी और गिरिडीह क्षेत्र के सीसीएल के अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया .मौके पर नारियल फोड़ कर विधिवत प्लांट की चार्जिंग सफलतापूर्वक की.

मंत्री मिथिलेश पहुंचे अन्नराज डैम, एनडीआरएफ की टीम को अभियान तेज करने का दिया निर्देश
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:20 PM

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शनिवार को अन्नराज डैम पहुंचे.