Thursday, Sep 19 2024 | Time 07:07 Hrs(IST)
 logo img
  • चान्हो के तरंगा गांव में 22 हाथियों का झुंड गांवों में पहुंचने से दहशत
  • Jharkhand Weather Update: भारी बारिश के कारण कई जिले हुए प्रभावित, आज भी आकाश में बदल छाए रहने की संभावना
क्राइम


अफीम के खिलाफ रांची पुलिस का अभियान, 10 एकड़ में लगी फसल को किया बर्बाद

अफीम के खिलाफ रांची पुलिस का अभियान, 10 एकड़ में लगी फसल को किया बर्बाद
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: राजधानी रांची से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही थी. जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने इसके लेकर अभियान चलाया और काफी मात्रा में किसके  फसलों को नष्ट किया. बता दें, 11 फरवरी (रविवार) रांची CT-SP की राजकुमार मेहता अगुआई में तुपुदाना इलाके में 10 एकड़ जमीन में लगी अफीम के फसलों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया गया.

 

CT-SP खुद अभियान में शामिल हुए

बता दें, रांची पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि तुपुदाना ओपी क्षेत्र में काफी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती की गयी है. जिसके बाद तुपुदाना ओपी क्षेत्र के सिरी जंगल में लगे लगभग 10 एकड़ अफीम के पौधों को नष्ट कर दिया गया. इस अभियान का नेतृत्व स्वयं सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने किया, अभियान में तुपुदाना थाना प्रभारी मीरा सिंह समेत बड़ी तादाद में पुलिस दल उपस्थित थे. 

 


 

CT-SP ने कही ये बाते 

इस संबंध में CT-SP राजकुमार मेहता ने बताया कि अफीम की फसल की खेती की जानकारी मिलते ही यह कार्रवाई की गयी है. जिसके बाद उगाई पूरी तरह से तहस-नहस कर दी गई है. और अब इसके पीछे के लोगों की खोजबीन जारी है. इस मामले को लेकर सिटी एसपी को गांव के लोगों से पुलिस ने नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है. ऐसा इसलिए किया जा रहा हैं ताकि अफीम की खेती की सूचना मिल पाए और फिर उसे नष्ट किया जा सके.
अधिक खबरें
रांची के पटेल चौक स्थित उगा होटल में पुलिस की छापेमारी, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 5:50 AM

चुटिया थाना क्षेत्र के पटेल चौक स्थित उगा नामक होटल में रांची पुलिस ने छापेमारी की है. जानकारी के अनुसार पुलिस को ह्यूमन ट्रैफिकिंग की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की है. जांच के दौरान सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने एक नाबालिक और एक बालिग युवती को मुक्त कराया. आरोपी अविनाश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया. पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जा रही है.

स्कूल टीचर ने 3 साल की बच्ची से किया दु'ष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 6:21 AM

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां हैवानियत की सारी हदें पार कर दी गई हैं. 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

फुटबॉल मैच देखने के दौरान गिरफ्तार हुआ JJMP उग्रवादी संगठन का सबजोनल कमांडर शिवराज सिंह, 05 लाख का था इनामी
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 4:36 AM

JJMP उग्रवादी संगठन के 05 लाख का इनामी सबजोनल कमांडर शिवराज सिंह को लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बता दें कि लातेहार थाना क्षेत्र के ग्राम दुबिया के फुटबॉल ग्राउंड में सबजोनल कमांडर शिवराज सिंह फुटबॉल मैच देख रहा था. पुलिस अधीक्षक लातेहार को प्राप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है.

चोरी के शक में महिला को दी गई तालीबानी सजा, गर्म लोहे के रॉड से दागा
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 3:05 AM

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां चोरी के शक में एक महिला को बंधक बना कर गर्म लोहे के रॉड से दागा गया.

मामूली विवाद में पति बना ह'त्यारा, पत्नी के साथ की बर्बरता
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 11:50 AM

छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गर्दन पर तीर से वार कर हत्या कर दी.