Sunday, Oct 6 2024 | Time 00:02 Hrs(IST)
झारखंड


रांची के राजकुमार MS धोनी और साक्षी ने खास अंदाज में मनाई अपनी Wedding Anniversary, सामने आया प्यारा Video

रांची के राजकुमार MS धोनी और साक्षी ने खास अंदाज में मनाई अपनी Wedding Anniversary, सामने आया प्यारा Video
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः कैप्टन कूल नाम से प्रसिद्ध रांची के राजकुमार MS धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने आज अपनी शादी की 15वीं वर्षगांठ मनाई. इस बीच उनका एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है जिसमें दोनों एक साथ केक काटते और एक-दूसरे को खिलाते हुए नजर आ रहे है. उनके इस वीडियो में परिवार का एक डॉगी भी नजर आ रहा है जो केक कटिंग के दौरान उनके पास कुर्सी पर बैठा हुआ दिख रहा है.  

 

एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी का केक कटिंग का ये वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है जिसपर फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं. शादी की 15वीं सालगिरह के अवसर पर कैप्टन कूल के जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सामने आया. फैंस उन्हें कमेंट करते हुए शादी सालगिरह की बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं.  


सोशल मीडिया में साक्षी ने शेयर की पुरानी तस्वीरें, फैंस लुटा रहे प्यार

अपने इस खास दिन के अवसर पर साक्षी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए अपने पति और रांची के राजकुमार को खास अंजाद में बधाई दी है. उन्होंने अपनी और धोनी की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की है. जिसपर दोनों काफी प्यारे लग रहे है. और उनके इस तस्वीरों पर फैंस भी अपना ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं. 




एक होटल में पहली बार मिले थे एमएस धोनी और साक्षी

आपको बता दें, MS धोनी और साक्षी एक होटल में पहली बार मिले थे जिसमें साक्षी नौकरी किया करती थी. इसके बाद मिस्टर कूल और साक्षी ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया और अंत में उन्होंने साल 2010 में एक-दूसरे से शादी कर ली. दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम जीवा है. एमएस धोनी और साक्षी के घर में साल 2015 में बेटी जीवा ने जन्म लिया था. 
अधिक खबरें
दशहरा पर्व को लेकर दंगवार ओपी पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:42 PM

पलामू / डेस्क: पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद के दंगवार ओपी क्षेत्र में मुख्य सड़क पर पलामू एसपी के निर्देश पर और हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो के निर्देशानुसार दशहरा पर्व को लेकर दंगवार ओपी प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

सरायकेला खरसावां में उत्पाद विभाग ने जप्त किये 20 लीटर अवैध शराब
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:36 PM

सरायकेला/डेस्क: अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला खरसावां के निर्देशानुसार अनुसार आर आई टी थाना अंतर्गत भुया जंगल नदी किनारे और गम्हरिया थाना अंतर्गत मुर्गा गुट्टा गांव में शराब अड्डा पर छापेमारी किया गया.

राज्य के कई IAS अधिकारियों का तबादला-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:30 PM

झारखंड के कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. रांची के पूर्व डीसी राहुल कुमार सिन्हा को निदेशक, खान, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. वहीं, सुमन कैथरीन किस्पोट्टा को विशेष सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ते सीसीएल के कदम, गिरिडीह के पहले सोलर प्लांट का उद्घाटन
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:28 PM

गिरिडीह/डेस्क: गिरिडीह क्षेत्र के जोक्तियाबाद में सीसीएल द्वारा संचालित चार मेगावाट सोलर प्लांट का उद्घाटन महाप्रबंधक गिरिडीह क्षेत्र, डीवीसी सब-स्टेशन प्रभारी और गिरिडीह क्षेत्र के सीसीएल के अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया .मौके पर नारियल फोड़ कर विधिवत प्लांट की चार्जिंग सफलतापूर्वक की.

मंत्री मिथिलेश पहुंचे अन्नराज डैम, एनडीआरएफ की टीम को अभियान तेज करने का दिया निर्देश
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:20 PM

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शनिवार को अन्नराज डैम पहुंचे.