Wednesday, Feb 5 2025 | Time 15:09 Hrs(IST)
  • पशुपालन से जुड़कर लाभ उठाएं किसान : नीतू सिंह
  • रांची सिविल कोर्ट की महिला अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीरें, जमीन दलाल शंभू के ऊपर FIR दर्ज
  • नगड़ी में हुए डबल मर्डर मामले में लोगों ने किया सड़क जाम, गाड़ियों की लगी लंबी कतार
  • नगड़ी में हुए डबल मर्डर मामले में लोगों ने किया सड़क जाम, गाड़ियों की लगी लंबी कतार
  • NTPC मजदूर यूनियन एटक ने केंद्र सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
  • नेतरहाट स्कूल में लातेहार टूरिज्म द्वारा सोहराय पेंटिंग वर्कशॉप का किया आयोजन, बच्चों को झारखंड की कला से कराया रूबरू
  • 100 बीमारियों का बस एक इलाज, रोज सुबह पी ले सिर्फ एक ग्लास ये रामबाण जूस, जाने इसे बनाने का सही तरीका
  • रांची में जल्द ही खुलेगा 'नमो ई-लाइब्रेरी' और 'साइबरपीस कम्युनिटी सेंटर', केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की पीसी
  • आखिर क्यों भारत के हर मोबाइल नंबर के आगे +91 लगता है? क्या है इसके पीछे की कहानी
  • बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड सुविधा की मांग, सिविल सर्जन को सौंपा गया मांग पत्र
  • राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र के मुरगु पुल के समक्ष हुआ दर्दनाक हादसा, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जोरों-शोरों से जारी, 1 56 करोड़ वोटर्स देंगे वोट
  • पत्रकारों की सुरक्षा का विश्वास, रामगढ़ डीसी ने कहा- निर्भीक होकर करें पत्रकारिता
  • विश्व कैंसर दिवस पर छेंचा पंचायत के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • राज भवन उद्यान का दरवाजा अब आम लोगों के लिए खुला, गुलाबों की रंगीन महक का लुफ्त उठाने का शानदार मौका
क्राइम


हिंदपीढ़ी की दो बहनों के लापता होने के मामले का रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा ने किया खुलासा, पढ़ें पूरी खबर

सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी जान पहचान : SSP चंदन सिन्हा
हिंदपीढ़ी की दो बहनों के लापता होने के मामले का रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा ने किया खुलासा, पढ़ें पूरी खबर

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: हिंदपीढ़ी रहने वाली दो युवतियों के लापता होने के मामले में रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि मामले में पांच अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हुई है. उन्होंने कहा कि मामला गंभीर था. अनुसंधान में पाया गया कि युवतियां रेल के माध्यम से कर्नाटक गई. रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज निकलवाया गया. उन्होंने कहा कि अभियुक्तों ने लड़कियों को बहकाया था. उन्होंने मामले में कर्नाटक पुलिस और RPF के सहयोग की भी सरहाना की. SSP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी कर्नाटक का है. सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की जान पहचान हुई थी. फिलहाल लड़कियों की काउंसिलिंग की जा रही है.  गिरफ्तार आरोपियों में मो० इस्माईल, जुनैद आलम, मजहर आलम उर्फ हड़बड, इमरान खान, कासिद फिरोज शामिल हैं. इस मामले में दोनों सगी बहनों को बरामद करने वाली SIT की टीम को सम्मानित कर पुरस्कार दिया जाएगा. 

 


बता दें कि को 11 जनवरी को हिन्दपीढ़ी की दो लड़कियों घर से आधार कार्ड सुधारने के लिये मंगल टावर कांटाटोली निकली थी. इसके बाद करीब 1:30 बजे लड़की के द्वारा अपने पिताजी को कॉल करके बतायी कि कुछ लोग उनके साथ लूटपाट कर रहे हैं और इसके बाद उनका मोबाईल स्त्रीच ऑफ हो गया था. इस पर उसके परिवार वालों के द्वारा अपहरण की आर्षका जताते हुए हिन्दपीढ़ी थाना में कांड दर्ज कराया गया था.

 

इस घटना के बाद रांची एसएसपी के द्वारा रांची एसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली एवं अन्य पदाधिकारी शामिल थे. इस पर टीम के द्वारा सभी बिन्दुओं पर जाँच किया जाने लगा, तब पता चला कि दोनों लड़कियों मंगल टावर के पास से एक अल्टो कार में एक लड़का के साथ बूटी मोड, ओरमांझी, सिकीदीरी होते हुए चितारपुर गयी और वहीं से कोडरमा, वाराणासी होते हुए ट्रेन से कर्नाटक गयी. इसके बाद पुलिस उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा कर्नाटक के ए०डी०जी० एवं पुलिस अधीक्षक, कोप्पल से सहयोग का अनुरोध किया गया. उनके सक्रिय सहयोग से अपहृत दोनों लडकियों को बरामद किया एवं मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.

 


 

 
अधिक खबरें
नगड़ी थाना क्षेत्र में फायरिंग, अज्ञात अपराधियों ने दो लोगों को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
फरवरी 04, 2025 | 04 Feb 2025 | 9:59 AM

नगड़ी थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है. जानकारी के अनुसार दो लोगों को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारी गई है. घायलों को अस्पताल भेजा गया है. फिलहाल गोलीबारी की वजह स्पष्ट नहीं है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

कृष्णा ज्वैलरी दुकान में हुए चोरी का रांची पुलिस ने किया खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
फरवरी 04, 2025 | 04 Feb 2025 | 5:23 PM

डोरंडा थाना क्षेत्र के कृष्णा ज्वैलरी दुकान में हुए चोरी की घटना मामले का रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें 4 चोर और 3 खरीददार शामिल हैं. सभी आरोपी साहेबगंज के निवासी हैं. बता दें कि साहेबगंज के एक चोर गिरोह ने 1 जनवरी को चोरी की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने मामले का उद्भेदन करते हुए चोरी के सर्वाधिक समान को बरामद किया है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, हजारीबाग में पंचायत सचिव रिश्वत लेते अरेस्ट, ACB ने मनरेगा के लाभुक से घूस लेते दबोचा
जनवरी 31, 2025 | 31 Jan 2025 | 8:48 PM

हजारीबाग ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने शुक्रवार को हजारीबाग जिले में कार्रवाई की है. इचाक प्रखंड कार्यालय परिसर में पंचायत सचिव रमेंद्र कुमार सिन्हा को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है. वह मनरेगा के लाभुक से छह हजार रुपए रिश्वत ले रहा था. पीड़ित ने रिश्वत मांगे जाने की शिकायत एसीबी से की थी.

दुकान में घुसकर युवक से मारपीट, एक गंभीर रूप से घायल
जनवरी 31, 2025 | 31 Jan 2025 | 2:21 PM

राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना हुई. दुकान में घुसकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता में हुए डबल मर्डर केस में दो सगे भाई समेत 4 आरोपियों पर आरोप गठित
जनवरी 31, 2025 | 31 Jan 2025 | 1:12 PM

व्यापारिक प्रतिद्वंद्विता में हुए डबल मर्डर केस में दो सगे भाई समेत 4 आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई है. अपर न्याययुक्त सुनील दत्ता द्विवेदी की कोर्ट ने सभी आरोपियों पर आरोप गठित कर दिया हैं. 25 फरवरी से मामले में गवाही शुरू होगी. कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को दी गवाह पेश करने का आदेश दिया हैं. आरोपी अशोक कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार गुप्ता , विकाश महतो और विजय उरांव पर है हत्या का आरोप लगा हैं.