झारखंडPosted at: अक्तूबर 21, 2024 सम्मानजनक सीटें न मिलने पर राजद में बग़ावत, रांची सीट से चुनाव लड़ेंगे रानी कुमारी
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: RJD में सम्मानजनक सीटें न मिलने पर बग़ावत मची हुई हैं. महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रानी कुमारी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें 'भीख नहीं चाहिए.' उन्होंने घोषणा की है कि वह रांची से चुनाव लड़ेंगी. साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने की चाह रखने वालों को गठबंधन पर विचार करना चाहिए.