Tuesday, Sep 17 2024 | Time 01:48 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड » रांची


रांची में 7 लाख के गांजा के साथ RPF ने दो युवक को गिरफ्तार किया

रांची में 7 लाख के गांजा के साथ RPF ने दो युवक को गिरफ्तार किया
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः ऑपरेशन नार्कोस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए RPF ने रांची से ऐसे दो युवकों को गिरफ्तार किया है. जो अपने निजी लाभ के लिए गांजे की तस्करी करने दूसरे अन्य राज्य जाने की तैयारी में थे. मामले की जानकारी रांची के आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह को दी गई जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे. इस दौरान दोनों युवक की व्यक्तिगत जांच-पड़ताल की गई इसके बाद सभी कानूनी औपचारिकताओं के बाद उनके बैग की जांच की गई. 

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संबलपुर गोरखपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या-15027) में चेकिंग के दौरान आरपीएफ की टीम को एक व्यक्ति पर शक हुआ. इसपर उन्होंने पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम मोहित पाराशर बताया जो यूपी का रहने वाला है. जब जांच की गई तो उसके बैग से गांजा बरामद किया गया. मामले में जांच के दौरान आरपीएफ ने बिहार के रहने वाले उसके एक अन्य साथी विकास कुमार को भी गिरफ्तार किया. जो ट्रेन में दूसरे बोगी में बैठा हुआ था टीम ने उसके पास से भी गांजा बरामद किया. 

 


 

मौके से दोनों युवक के पास से बरामद किए गए गांजे के पैकेट का वजन 14.4 किलोग्राम पाया गया जिसकी अनुमानित कीमत 7 लाख 22 हजार रुपए बताई गई. दोनों युवक से पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि उन्होंने गांजे को संबलपुर (उड़ीसा) से हटिया (रांची) लाया गया था और इसके बाद वे उसे ऊंची कीमत पर उत्तर प्रदेश में बेचने की तैयारी में थे. लेकिन इससे पहले ही आरपीएफ की टीम ने बड़ा कार्रवाई करते हुए उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया. 
अधिक खबरें
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्च प्रसंस्करण संस्थान के निदेशक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 4:18 AM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्च प्रसंस्करण संस्थान नामकुम, रांची के निदेशक डॉ अभिजीत कर एवं परामर्शी डॉ निर्मल कुमार ने मुलाकात की।

रांची के कई थाना प्रभारियों का तबादला, देखें सूची-
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 2:27 AM

राजधानी रांची के कई थाना प्रभारियों का तबादला हुआ है. इस संबंध में एसएसपी ने आदेश जारी किया है. इसमें शहर के ओरमांझी, अरगोड़ा और कई थाना प्रभारी का तबादला किया गया है. इससे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दिया गया है.

उमेडंडा सहित बुड़मू प्रखंड के अन्य क्षेत्र में लगातर बारिश से ग्रामीणों का कच्चा मकान हो रहा ध्वस्त, आम जनजीवन है अस्त-व्यस्त
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 2:26 PM

बुड़मू प्रखंड के उमेडंडा पंचायत अंतर्गत बड़कामूरू निवासी जैबीर साहू का घर गिरा और उसके नीचे खस्सी दबकर मर गया. वहीं पड़ोसी करण साहू पिता रामनंदन साहू, ललन साहू पिता स्व. तिरतू साहू, मीरा देवी पति माधव साहू, ननकू साहू पश्चिम टोला का घर गिरा, पारपोखर निवासी दुखू मोची के घर में दरारें हो गयी.

रांची के आर्यभट्ट सभागार में अधिवक्ता परिषद झारखंड का प्रांतीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 2:02 PM

राजधानी रांची के आर्यभट्ट सभागार में अधिवक्ता परिषद झारखंड का प्रांतीय अधिवक्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है. जहां मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन बर काउंसिल आफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्रा स्टेट बर काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण एवं बार काउंसिल आफ इंडिया के कई सदस्य मौजूद हैं.

झारखंड विधानसभा के चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की बैठक
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 1:35 PM

झारखंड विधानसभा के चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह के नेतृत्व में हो बैठक रही है. झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा को कौन-कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?