Friday, Sep 20 2024 | Time 09:21 Hrs(IST)
 logo img
  • सेन्टरों कार से गाय की हो रही चोरी, चोरों को ग्रामीणों ने खदेड़ा, सेन्टरों कार में गाय व मोबाइल छोड़ भागे चोर
  • सेन्टरों कार से गाय की हो रही चोरी, चोरों को ग्रामीणों ने खदेड़ा, सेन्टरों कार में गाय व मोबाइल छोड़ भागे चोर
  • Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
  • 21 तथा 22 सितंबर को JSSC परीक्षा बोकारो में करीब 30 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल
  • 21 तथा 22 सितंबर को JSSC परीक्षा बोकारो में करीब 30 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल
  • पश्चिम बंगाल मेडिकल कॉलेज ने 40 छात्रों को किया सस्पेंड, जानें क्या है पूरा मामला
  • बेरमो: सीसीएल कथारा में एक पेड़ मां के नाम वन कार्यक्रम आयोजित
  • बेरमो: सीसीएल कथारा में एक पेड़ मां के नाम वन कार्यक्रम आयोजित
  • Amit Shah Jharkhand Visit: अमित शाह फूंकेंगे चुनावी बिगुल, भोगनाडीह से आज करेंगे परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत
  • पतरोडीह गांव में चला स्वच्छता पखवाड़ा, बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
  • पतरोडीह गांव में चला स्वच्छता पखवाड़ा, बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
  • सिमडेगा में जेएसएससी पेपर लीक की आशंका से होटलों में की गई छापामारी
  • सिमडेगा में जेएसएससी पेपर लीक की आशंका से होटलों में की गई छापामारी
  • Pitra Paksha 2024: जानें पितृ पक्ष के तृतीया श्राद्ध का महत्व, विधि और सुबह मुहूर्त
  • फिल्मी स्टाइल में पकड़ाए आरोपी, पुलिस के पीछा करने से बदमाशों ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग
झारखंड


रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए संजय सेठ, प्रवासी भारतीय समूह से करेंगे मुलाकात

भारत-ऑस्ट्रेलिया संसदीय मैत्रीय की बैठक में भी भाग लेंगे
रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए संजय सेठ, प्रवासी भारतीय समूह से करेंगे मुलाकात

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक यात्रा पर ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए. रक्षा राज्य मंत्री चार दिनों तक ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे, जहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे. अपने दौरे में संजय सेठ मेलबर्न शहर जायेंगे, जहां युद्ध स्मारक में बलिदान हुए लोगों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों के साथ रक्षा राज्य मंत्री का संवाद कार्यक्रम भी होगा. वहीं रक्षा राज्य मंत्री मेलबर्न शहर में ही आयोजित डिफेंस एक्सपो में भाग लेंगे और भारतीय रक्षा उद्योग के पवेलियन का भ्रमण भी करेंगे. इस दौरान रक्षा विज्ञान और तकनीकी से जुड़े एक कार्यक्रम में भी रक्षा राज्य मंत्री भाग लेंगे. 

 

इसी दिन संजय सेठ कैनबरा शहर के दौरे पर होंगे, जहां वे भारतीय उच्चायुक्त के साथ मुलाकात करेंगे. ऑस्ट्रेलिया दौरे में सेठ वहां के संसद भवन का भी अवलोकन करेंगे और सहायक मंत्रियों के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठक होगी. ऑस्ट्रेलिया के रक्षा उद्योग के साथ ही विभिन्न विभागों के मंत्रियों के साथ भी उनकी एक बैठक तय की गई है. इसके अलावे भारत ऑस्ट्रेलिया संसदीय समिति की एक बैठक में भी  हिस्सा लेंगे.

 

इस यात्रा में रक्षा राज्य मंत्री दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर विचार विमर्श भी करेंगे. संजय सेठ ने कहा कि उनका यह आधिकारिक दौरा है, जहां रक्षा उद्योग सहित कई विषयों पर बातचीत होगी. रक्षा क्षेत्र में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में हो रहे कार्यों को अब दुनिया देख रही है. दुनिया को भारत से बड़ी उम्मीदें हैं. सेठ ने उम्मीद जताई है कि उनका यह दौरा दोनों देशों के लिए कई मायने में लाभदायक होगा.

 


 

 
अधिक खबरें
Jharkhand Cabinet Meeting: झारखंड कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 9:01 AM

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की अध्यक्षता में आज (20 सितंबर) झारखंड कैबिनेट (Jharkhand Cabinet) की बैठक होगी. बता दें कि इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर राज्य सरकार मुहर लगा सकती है. प्रोजेक्ट भवन में आज शाम 4 बजे ये बैठक आयोजित की जाएगी.

Amit Shah Jharkhand Visit: अमित शाह फूंकेंगे चुनावी बिगुल, भोगनाडीह से आज करेंगे परिवर्तन संकल्प यात्रा की शुरुआत
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 8:14 AM

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) 20 सितंबर यानी आज भोगनाडीह से भाजपा की परिवर्तन यात्रा (parivartan yatra) की शुरुआत करेंगे. बता दें कि

21 तथा 22 सितंबर को JSSC परीक्षा बोकारो में करीब 30 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 8:47 AM

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्ताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 को लेकर उपायुक्त विजया जाधव ने जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने मुख्यालय डीएसपी अनिमेष गुप्ता को सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी का निर्देश दिया.

बेरमो: सीसीएल कथारा में एक पेड़ मां के नाम वन कार्यक्रम आयोजित
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 8:16 AM

सीसीएल कथारा क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी ग्राउंड एक पेड़ माँ के नाम महोत्सव का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा को सुदृढ़ करना था.

पतरोडीह गांव में चला स्वच्छता पखवाड़ा, बच्चों के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 8:05 AM

गुरुवार को बेंगाबाद के पतरोडीह गांव में कृषि विज्ञान केंद्र व अंबेडकर फाऊंडेशन आफ इंडिया के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा चलाया गया. जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉक्टर पंकज सेठ ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की.