Wednesday, Aug 6 2025 | Time 02:18 Hrs(IST)
झारखंड


हीटवेव को देखते हुए बदला जाए स्कूल का समय, झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने की मांग

हीटवेव को देखते हुए बदला जाए स्कूल का समय, झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने की मांग

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने राज्य में जारी भीषण गर्मी और हीटवेव की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार से स्कूलों के संचालन समय में तत्काल बदलाव की मांग की है. एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि  "राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान खतरनाक स्तर तक पहुँच गया है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है." मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह स्थिति स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है और बाहरी गतिविधियों को सीमित करने की सलाह दी गई है.

 

बोकारो: अधिकतम तापमान 46°C, न्यूनतम 22°C. 

 

जमशेदपुर: अधिकतम तापमान 45°C, न्यूनतम 23°C. 

 

धनबाद: अधिकतम तापमान 44°C, न्यूनतम 24°C. 

 

अजय राय ने कहा कि "बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. हम सरकार से अपील करते हैं कि मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का समय सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक कर दिया जाए, जिससे बच्चों को गर्मी की मार से राहत मिल सके". एसोसिएशन ने आग्रह किया है कि शिक्षा विभाग शीघ्र निर्णय लेकर स्कूल प्रबंधन को दिशा-निर्देश जारी करे, जिससे सभी विद्यालय समय पर आवश्यक व्यवस्था कर सकें.

 


 

अधिक खबरें
रांची में पहली बार AI के ज़रिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन, AMITY University के 15 छात्रों को मिली नामी कंपनियों में नौकरी
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 8:15 PM

ची में तकनीकी क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए, पहली बार एक पूरी प्लेसमेंट प्रक्रिया को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से संचालित किया गया. यह अभिनव प्लेसमेंट ड्राइव एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 15 छात्रों को देश की प्रमुख कंपनियों में सफलतापूर्वक प्लेस किया गया.

LIVE: अंतिम जोहार..अनंत यात्रा पर गुरूजी, पंचतत्व में विलीन हुए गुरूजी शिबू सोरेन, CM हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नी
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 7:39 AM

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार आज मंगलवार (5 अगस्त) को उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में किया जाएगा. उनके छोटे बेटे बसंत सोरेन उन्हें आज अपराह्न 3 बजे मुखाग्नि देंगे. बता दें कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन सोमवार की सुबह 8:56 बजे हुआ

सड़क मार्ग से रामगढ के नेमरा गांव रवाना हुए राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 5:00 PM

आज झारखंड के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का आगमन हुआ. वे झारखंड आंदोलन के पुरोधा, जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे. वह सड़क मार्ग से रामगढ के नेमरा गांव रवाना हो गये हैं.

Weather Update: मौसम विभाग ने तेज हवाओं और वज्रपात को लेकर जारी किया येलो अलर्ट, कई जिलों में बारिश की संभावना
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 4:17 PM

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज पूरे राज्य में तेज हवाओं और वज्रपात की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, राज्य के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

15वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप: क्वार्टर फाइनल मैच में झारखंड पुरुष टीम ने चंडीगढ़ को 13-0 से रौंदा
अगस्त 05, 2025 | 05 Aug 2025 | 3:04 AM

28 जुलाई से 08 अगस्त 2025 तक चेन्नई में आयोजित 15th हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2025 के क्वार्टर फाइनल मैच में हॉकी झारखंड टीम ने चंडीगढ़ को 13=00 से धोकर सेमीफाइनल में जगह बना ली. झारखंड टीम की ओर से आज के मैच में टिंटस हेमरोम ने 05 गोल, सबियान कीड़ों 03 गोल, पतरस हस्सा 02 गोल , गंगा टोपनो, अनीश डुंगडुंग और आशीष तानी पूर्ति ने एक एक गोल किए.