झारखंडPosted at: फरवरी 04, 2025 रांची विश्वविद्यालय में पहली बार होगा स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कन्वोकेशन का आयोजन, 120 खिलाड़ी होंगे सम्मानित
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची विश्वविद्यालय ने इतिहास रचते हुए पहली बार स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कन्वोकेशन आयोजित करने की घोषणा की हैं. इस कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. इसमें 120 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा.