Ind vs AFG
एक्सक्लूसिव

Ind vs AFG: जीत से खुला भारत का खाता, अफगानिस्तान हुआ पस्त

भारत ने रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 सीरीज के पहले ही मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर खोला खाता.

By : Amisha Pathak
Ind vs AFG: जीत से खुला भारत का खाता, अफगानिस्तान हुआ पस्त

न्यूज़11 भारत

स्पोर्ट्स/डेस्क: भारत ने रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 सीरीज के पहले ही मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया. तीन मैचों के इस शानदार मुकाबले में भारत ने पहले ही जीत हासिल करके अपना आगे का खाता खोल लिया है. अफगानिस्तान ने उमरजई के अर्धशतक के सहारे 156 का स्कोर खड़ा किया. सबसे पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने अर्धशतक की पारी के बदौलत 20 ओवर 8 विकेट खोकर 156 स्कोर बनाए. लेकिन अभिषेक शर्मा की 32 गेंदों में 82 रन की विस्फोटक पारी ने भारत को 7 विकेट से जीत दिला दी. इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली.

अभिषेक का बल्ला बोला

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में टीम इंडिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया. अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 का स्कोर बनाया. वहीं टीम के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने कुल 64 रन बनाए. भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने तीन विकेट चकटाए. हालांकि, आखिरी ओवर में शिवम  दुबे के खिलाफ 21 रन आने से अफगानिस्तान का स्कोर 150 के पार पहुंच गया. जिसके बाद भारत को तीसरे ओवर में पहला झटका लगा. वहीं संजू सैमसन 8 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए. अभिषेक शर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का रूख ही बदल डाला. उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में अपना 12वां टी20 इंटरनेशनल अर्धशतक पूरा किया और 32 गेंदों पर 82 रन की शानदार पारी खेली. अभिषेक की पारी में 7 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. ईशान किशन ने भी 33 गेंद 42 रन का योगदान दिया.

उमरजई का शानदार अर्धशतक

अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज बिना खाता खोले ही आउट हो गए. कप्तान इब्राहिम जादरान चौथे ओवर में आउट हो गए और उन्हें  पवेलियन वापस लौटना पड़ा. वहीं सेदिकुल्लाह अटल महज 13 गेंद में 13 रन ही बना पाए, जबकि  वरुण चक्रवर्ती ने दरविश रसूली को क्लीन बोल्ड कर दिया. अर्शदीप ने नबी को आउट करके भारत को छठा झटका दिया. नबी ने 27 गेंदों पर 33 रन बनाए और उमरजई के साथ 83 रनों की अहम साझेदारी की. इसके बाद राशिद खान 10 गेंदों पर सिर्फ 1 रन बनाया. नूर अहमद बिना खाता खोले ही लौट गए. मैच में रोमांच तब बढ़ा जब छह ओवरों में अफगानिस्तान से तेजी से 61 रन जोड़े. उमरजई ने अंत में पारी संभाले रखा और 64 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को 20 ओवर में 156 रन तक पहुंचाया. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 19 रन देकर 3 विकेट झटके.

संबंधित सामग्री

'बिस्मिल्लाह' से शुरू किया जवाब, ईशान ने जीता दिल

'बिस्मिल्लाह' से शुरू किया जवाब, ईशान ने जीता दिल

भारत और अफगानिस्तान टी20 सीरीज के बीच भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वेस्टइंडीज का भारत दौरा: West Indies के खिलाफ ODI और टी20 सीरिज के लिए Team India का ऐलान, रोहित-कोहली को मौका  

वेस्टइंडीज का भारत दौरा: West Indies के खिलाफ ODI और टी20 सीरिज के लिए Team India का ऐलान, रोहित-कोहली को मौका  

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज और 5 टी20 के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान हो गया है.

IND vs AFG: दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

IND vs AFG: दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को होने जा रहा है. दूसरा मैच भी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाएगा.

IND vs AFG T20 Series:  घर बैठे कैसे देखें भारत- अफगानिस्तान टी20 मुकाबला ? जाने लाइव देखने का तरीका

IND vs AFG T20 Series: घर बैठे कैसे देखें भारत- अफगानिस्तान टी20 मुकाबला ? जाने लाइव देखने का तरीका

भारत और अफगानिस्तान का टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होने वाला है. ऐसे में लोग घर के बाहर भी देख सकेंगे मैच. जानिए कहां आएगा टीवी और मोबाइल पर लाइव.