मोहसिन नकवी
एक्सक्लूसिव

मोहसिन नकवी के सपोर्ट में पाक फैन, बोला- 'गुड जॉब'

भारत ने श्रीलंका को हराकर महिला एशिया कप  का खिताब अपने नाम कर लिया, लेकिन ट्रॉफी से जुड़ा विवाद फिर सुर्खियों में आ गया.

By : Amisha Pathak
मोहसिन नकवी के सपोर्ट में पाक फैन, बोला- 'गुड जॉब'

न्यूज़11 भारत

स्पोट्स/डेस्क: भारत ने श्रीलंका को हराकर महिला एशिया कप  का खिताब अपने नाम कर लिया, लेकिन ट्रॉफी से जुड़ा विवाद फिर सुर्खियों में आ गया. दरअसल, टीम इंडिया ने एशियाई क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं की. मोहसिन नकवी  एसीसी के चेयरमैन ही नहीं हैं. बल्कि इसके साथ ही वह क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी है.

इस पूरे विवाद में पाकिस्तान के एक फैन की वीडियो भी सामने आई है. वह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है. उस वीडियो में एक पाकिस्तान का ही व्यक्ति मौहसिल नकवी की तारीफ करता दिख रहा है. उसने तारीफ में मोहसिन को 'गुड जॉब' कहता नजर आ रहा है. खबर के मुताबिक, वीडियो में शख्स ने कहा,"मोहसिन नकवी जिंदाबाद. गुड जॉब सर, हम आपसे खुश हैं. वो इस ट्रॉफी के लायक नहीं हैं. मोहसिन नकवी जिंदाबाद. हम आपको प्यार करते हैं. आप महान आदमी हैं. आप अच्छा कर रहे हैं. इसको जारी रखिए."

इसी वीडियो पर कई लोग कमेंट में अपनी नाराजगी जता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "भाई इनकी ये छोटी-छोटी खुशियां हैं उसी डेलुलू में जीने दो इन्हें क्या पता कब वो भी छिन जाए." एक दूसरे यूजर ने लिखा, "पाकिस्तानी फैंस को पता है कि यही इकलौता तरीका है ट्रॉफी लेने का." एक और यूजर ने लिखा, "ट्रॉफी चोर. पाकिस्तान जीत नहीं सकता, तो ये भारत से चुरा लेते हैं. यह उनके लिए आम बात है."

एक तरफ भारतीय टीम अपनी शानदार जीत की जश्नन मना रही है, तो दूसरी तरफ जीत के बाद ट्रॉफी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. अब ऐसे में लोगों का एक ही सवाल है कि, आखिर जिस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया हकदार है, वह उन्हें कब तक मिलेगी?
 

संबंधित सामग्री

पलामू; चैनपुर में छर्री लोड हाइवा पेड़ से टकराया, चालक की मौत; घर में पसरा मातम 

पलामू; चैनपुर में छर्री लोड हाइवा पेड़ से टकराया, चालक की मौत; घर में पसरा मातम 

मृतक अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी.

12 November 2026
डुमरी: दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच टक्कर, दो युवकों की मौत; तीन गंभीर  

डुमरी: दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच टक्कर, दो युवकों की मौत; तीन गंभीर  

सभी घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया है.

12 November 2026
गोड्डा-भागलपुर ट्रेन बड़े हादसे से बची, डबलिंग कार्य में लगी मशीन की ट्रॉली इंजन में फंसी

गोड्डा-भागलपुर ट्रेन बड़े हादसे से बची, डबलिंग कार्य में लगी मशीन की ट्रॉली इंजन में फंसी

अचानक हुई इस घटना से ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई.

11 November 2026
खंडोली मोड़ के पास नशे में धुत दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल 

खंडोली मोड़ के पास नशे में धुत दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल 

दोनों शराब के नशे में धुत थे. इसी दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए.

11 November 2026
14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी मोहम्मद उस्मान को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज

14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी मोहम्मद उस्मान को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज

14वें JPSC फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी मोहम्मद उस्मान को अदालत से झटका लगा है. अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी.

10 November 2026