एशियन गेम्स 2026

रोशिबिना ने जीता सिल्वर, एशियन गेम्स में लगातार तीसरा मेडल जीतने वाली पहली भारतीय, सतनाम-सलमान व सीमा को ब्रॉन्ज

एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों की संख्या हुई 15, 1 गोल्ड, 6 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज के साथ मेडल टैली में 14वें स्थान पर

By : Pramod Kumar
रोशिबिना ने जीता सिल्वर, एशियन गेम्स में लगातार तीसरा मेडल जीतने वाली पहली भारतीय, सतनाम-सलमान व सीमा को ब्रॉन्ज

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: एशियन गेम्स 2026 में हर दिन पदकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. एशियाई गेम्स के पांचवें दिन भारत ने कुल तीन पदक जीते हैं. इनमें सबसे बेहतरीन प्रदर्शन वुशु खिलाड़ी रोशिबिना देवी का रहा, जिन्होंने इस खेल में सिल्वर पदक जीता. इस पदक के साथ उन्होंने भारत के लिए एशियाई खेलों में रिकॉर्ड भी बनाया. लगातार तीन एशियाई खेलों में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय वुशु खिलाड़ी बन गई हैं. इसके अलावा रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया. वहीं, 10,000 मीटर दौड़ में भारत की सीमा ने ब्रॉन्ज मेडल जीत कर 16 वर्षों से इस स्पर्द्धा में पदक नहीं जीत पाने का सिलसिला खत्म किया है.

भारत के लिए आज का एक और पदक भारतीय एथलीट सीमा कुमारी ने जीता. उन्होंने महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ के फाइनल में 32:50.05 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया और देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया. बता दें कि सीमा कुमारी ने इस पदक के साथ इस स्पर्द्धा में भारत के 16 साल के पदकों का सूखा खत्म किया है. इस दौड़ में बहरीन की विनफ्रेड यावी ने 32:39.18 सेकंड का समय लेकर गोल्ड मेडल और जापान की नोजोमी तनाका (32:41.54 सेकंड) सिल्वर मेडल जीतने में सफल रहीं.

यह भी पढ़ें: पश्चिम सिंहभूम डीसी मनीष कुमार ने मनोहरपुर का किया तूफानी दौरा, अस्पतालों की 'स्वास्थ्य जांच' की, स्कूल में बने 'टीचर'

संबंधित सामग्री

10 जून 2022 को हुए रांची हिंसा मामले में 22 नमाजद में से 05 को दो साल की सजा, लगाया गया 3 हज़ार रूपए का जुर्माना 

10 जून 2022 को हुए रांची हिंसा मामले में 22 नमाजद में से 05 को दो साल की सजा, लगाया गया 3 हज़ार रूपए का जुर्माना 

10 जून 2022 को रांची में हुई हिंसा मामले में 22 नमाजद में से 5 दोषियों को 2 साल की सजा सुनाई गयी है.

RINPAS में शुरू होगी 20 बेडेड इंडोर बाल एवं किशोर चिकित्सा इकाई

RINPAS में शुरू होगी 20 बेडेड इंडोर बाल एवं किशोर चिकित्सा इकाई

डीपीएन कोर्स और बाल एवं जेरिएट्रिक क्षेत्र में एमडी की पढ़ाई फिर शुरू करने का निर्देश

मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री के निधन पर Rahul Gandhi ने जताया दुःख, कहा- मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ

मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री के निधन पर Rahul Gandhi ने जताया दुःख, कहा- मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने झारखण्ड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह की पुत्री तृषा सिंह के निधन पर दुःख जताया है.

अनंत चतुर्दशी: 14 गांठों वाले डोरे में छिपा है 14 लोकों का रहस्य

अनंत चतुर्दशी: 14 गांठों वाले डोरे में छिपा है 14 लोकों का रहस्य

भगवान विष्णु की आराधना, अनंत सूत्र धारण और व्रत-कथा श्रवण का विशेष महत्व

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त क

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त क

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर बंधाया ढांढ़स, ईश्वर से इस कठिन दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की