Wednesday, Oct 23 2024 | Time 11:06 Hrs(IST)
  • गहनों को लेकर चल रहे विवाद में प्रॉपर्टी डीलर की फॉर्च्यूनर कार में जलाकर की हत्या
  • चुनावी सरगर्मी के बीच रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में हुई छापेमारी, मचा हडकंप
  • पुलिस ने पकड़ा अवैध बालू लदी ट्रैक्टर, चालक हुआ गिरफ्तार
  • पुलिस ने पकड़ा अवैध बालू लदी ट्रैक्टर, चालक हुआ गिरफ्तार
  • रफ्तार से चल रही ट्रेन के सामने आई मोटरसाइकिल बाल-बाल बची, पुरी से नई दिल्ली जा रही थी पुरुषसोत्तम एक्सप्रेस
  • रफ्तार से चल रही ट्रेन के सामने आई मोटरसाइकिल बाल-बाल बची, पुरी से नई दिल्ली जा रही थी पुरुषसोत्तम एक्सप्रेस
  • रांची में वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
  • गिरिडीह जाएंगे BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, बैठक में होंगे शामिल
  • गिरिडीह जाएंगे BJP के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, बैठक में होंगे शामिल
  • बेंगलुरु में भारी बारिश ने मचाया हाहाकार, इमारत ढही, आज से स्कूलों में मिली छुट्टी
  • सुहाने मौसम के बीच 'दाना' तूफान ने मारी एंट्री, भारी बारिश के साथ गुलाबी ठंड देगी दस्तक
  • Jharkhand Election 2024: JMM ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, बरहेट से चुनाव लड़ेंगे हेमंत सोरेन
झारखंड


सुहाने मौसम के बीच 'दाना' तूफान ने मारी एंट्री, भारी बारिश के साथ गुलाबी ठंड देगी दस्तक

सुहाने मौसम के बीच 'दाना' तूफान ने मारी एंट्री, भारी बारिश के साथ गुलाबी ठंड देगी दस्तक

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में मानसून के बाद लोगों को ठंड का इंतजार था लेकिन अब 'डाना' तूफान ने चिंता बढ़ा दी हैं. जैसे किसी फिल्म के आखिरी पड़ाव पर क्लाइमेक्स आता है वैसे ही साल के आखिरी कुछ महीनों में डाना तूफान जल्द ही एंट्री मारने वाला हैं. बंगाल की खाड़ी में उठे इस चक्रवाती तूफान के चलते अगले तीन दिनों तक राज्य में तेज हवा और भारी बारिश की संभावना जताई गई हैं. 
 
'डाना' तूफान का कहर
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर 'डाना' तूफान तेजी से बन रहा हैं. अगले 24 घंटों में यह उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार कर सकता है, जहां 100-110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना हैं. इसका असर झारखंड में भी व्यापक रूप से देखने को मिल सकता हैं.
 
 
अगले कुछ दिनों के हालात
रांची समेत लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा में भारी बारिश की संभावना हैं. वहीं हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा और अन्य जिलों में भयानक वज्रपात और तेज हवाओं का खतरा हैं. वहीं पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं.
 
आज का तापमान 
राज्य के विभिन्न जिलों में तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही हैं. अधिकतम तापमान 29-34 डिग्री और न्यूनतम 19-23 डिग्री के बीच रहने वाला हैं. ऐसे में यह देखने वाली बात है कि कैसे इस तूफान के बाद गुलाबी ठंड दस्तक देने वाली हैं. जिसका लोगों को बेसब्री से इंतेजार हैं.
 
 
 
अधिक खबरें
चुनावी सरगर्मी के बीच रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में हुई छापेमारी, मचा हडकंप
अक्तूबर 23, 2024 | 23 Oct 2024 | 9:57 AM

रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में सिटी एसपी और सदर के साथ सैकड़ों पुलिस बल के द्वारा बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में छापेमारी की गई हैं. चुनावी सरगर्मी के बीच हो रही छापेमारी से जेल में हडकंप मचा हुआ हैं.

सिमडेगा में चुनाव के दौरान नक्सल मूवमेंट को लेकर पुलिस हुआ अलर्ट
अक्तूबर 23, 2024 | 23 Oct 2024 | 9:46 AM

पूर्व में अति नक्सल प्रभावित जिलों में सुमार रहे सिमडेगा जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सली मूवमेंट को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर हैं. सिमडेगा जिला पूर्व में अति नक्सल प्रभावित जिलों में सुमार रहा हैं. सिमडेगा जिले एक तरफ से नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले चाईबासा के सारंडा क्षेत्र को छूता हैं.

पुलिस ने पकड़ा अवैध बालू लदी ट्रैक्टर, चालक हुआ गिरफ्तार
अक्तूबर 23, 2024 | 23 Oct 2024 | 9:34 AM

सिमडेगा पुलिस ने गश्ती के दौरान भट्ठी टोली से अवैध बालू लदी ट्रैक्टर किया जब्त, चालक को गिरफ्तार कर लिया गया हैं. जानकारी के अनुसार आज सुबह गश्ती के दौरान पुलिस को पालामाड़ा नदी से बालू लेकर आते अवैध बालू लदी ट्रैक्टर दिखी.

रफ्तार से चल रही ट्रेन के सामने आई मोटरसाइकिल बाल-बाल बची, पुरी से नई दिल्ली जा रही थी पुरुषसोत्तम एक्सप्रेस
अक्तूबर 23, 2024 | 23 Oct 2024 | 9:28 AM

धनबाद मंडल के कोडरमा गया रेलखंड के मध्य पहाड़पुर स्टेशन एवं बंसीनाला के मध्य किलोमीटर संख्या 441/11 के पास ट्रेन नंबर 12801 पुरी- नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से एक बाइक सं BR 02 AW 4402 डैश हो गया था. जिससे मौके पर उक्त गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई थी तथा चालक क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल के साथ फरार होने में सफल हो गया था.

रांची में वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप
अक्तूबर 23, 2024 | 23 Oct 2024 | 9:14 AM

डोरंडा इलाके में वाहन चेकिंग के बहाने अवैध वसूली का मामला सामने आया हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस कार चालकों से 2 हजार से 20 हजार रुपये तक वसूल रही हैं. यह आरोप है कि यह अवैध वसूली नीचे से ऊपर तक पहुंच रही हैं.