Sunday, Sep 8 2024 | Time 07:20 Hrs(IST)
 logo img
  • Jharkhand Monsoon Update: कमज़ोर रहा इस बार का मानसून, जानें कहां हो सकती है बारिश
  • बगोदर में 29वां गणपति पूजनोत्सव शुरू: भव्य मेले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
झारखंड » पलामू


आजसू के चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह सपथ ग्रहण समारोह में गरजे सुदेश

आजसू के चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह सपथ ग्रहण समारोह में गरजे सुदेश

विकास कुमार/न्यूज11 भारत


हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय के समीप स्थित टाऊन हॉल में आजसू पार्टी का चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह सपथ ग्रहण समारोह में आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री सुदेश महतो शामिल हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप चौधरी ने किया वही संचलान अक्षय मेहता एवं दीपक मेहता ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री महतो ने राज्य की दिशा व दशा बदलने की बात कही उन्होंने कहा कि राज्य की स्थापना काल से आजसू पार्टी का संकल्प रहा है कि सामाजिक व न्याय एवं राज्य की विकास हो लेकिन वर्तमान सरकार केवल सत्ता भोगी हैं. 

 

यह सरकार को राज्य में आना एक राजनीतिक संयोग है. उन्होंने कहा कि मैं जब सरकार था तब राज्य की महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए उन्हें छोटे छोटे समूह का निर्माण कराया. जिससे वे आत्मनिर्भर बने उन्होंने ललकारते हुए कहा की आप लोग तैयार रहे राज्य की विकास की विजन सुदेश के पास है. उन्हें जो मतदाता वोट करता हैं उसके साथ अन्याय नही होना चाहिए क्योंकि लोगो की वोट नही आत्मा होती हैं. उसके साथ गलत होना ही राजनीतिक दोष माना जाता हैं. मेरा सोच है कि राज्य की विकास कैसे हो. अन्य राजनीतिक पार्टियां सिर्फ राजनीति करते हैं आजसू किसानों व कमजोर व्यक्तियों के नेतृत्व करता हैं राज्य में समुचित विकास नही होना चिन्ता का विषय हैं. आगे उन्होंने सभी चूल्हा प्रमुखों को सपथ दिलाया और सभी प्रखण्ड अध्यक्ष को यह निर्देश दिया कि आप लोग 15 दिनों में 10-10 महिलाओं व पुरुषों का टीम बनाने व सभी को डिजिटिलाइज करने का निर्देश दिया ताकि जनता के कार्य किसी भी समय बिना देर किए उसे सुलभ व्यवस्था दिलाया जा सके. वही आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक डॉ देव सरन भगत ने राज्य की हेमन्त सरकार पर जम कर वर्षे उन्होंने कहा राज्य में भ्र्ष्टाचार चरम पर है हेमन्त सरकार अबुआ अवास के नाम पर प्रखण्ड में बबुआ से लूट करने की छूट दे रखी हैं. उन्होंने कहा यह सरकार में अफसर साही हावी है राज्य की जनता त्राहि त्राहि कर रही हैं. 

 

वंही पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता ने कहा स्थानीय समस्याओं को अवगत कराते हुए वर्तमान विधायक पर जोरदार हमला किया उन्होंने कहा जब से विधायक बने हैं हुसैनाबाद में 5 से 6 हजार रुपये बालू बेचा जा रहा है ,प्रखण्ड स्तर पर भ्र्ष्टाचार सर चढ़ कर बोल रहा है. यही सूर्या मॉडल विकास है, उन्होंने तंज करते कहा कि भ्र्ष्टाचार में लिप्त रहना कमलेश की गारंटी है लेकिन मैं जब विधायक बनूंगा तब भ्र्ष्टाचार में लिप्त लोगो को क्षेत्र में रहने नही दूंगा, बालू और आवास जैसे जनहीत के कार्यो को निष्पक्ष रूप से जनता को व्यवस्था दूंगा यह शिवपूजन की गारंटी हैं. मौके पर केंद्रीय सदस्य नाजमी खान, मनोज शर्मा, विकेश शुक्ला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, सभी प्रखण्ड अध्यक्ष मुकेश मेहता, मसीर खान, हरि मेहता, अक्षय मेहता, रमेश प्रजापति, शशिकांत रंजन, बिंदु मौर्या सहित दर्जनों पार्टी के गणमान्य लोग व हजारों की संख्या में महिलाओं व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे.
अधिक खबरें
भाजपा युवा नेता रामाशीष यादव लगातार कर रहे जनसंपर्क, बढ़ रही क्षेत्र में लोकप्रियता
सितम्बर 04, 2024 | 04 Sep 2024 | 10:23 PM

विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा युवा नेता रामाशीष यादव पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं. क्षेत्रवासियों का भरपूर समर्थन मिल रहा और क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ रही है. ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा से एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है. रामाशीष यादव ने विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नावाबाजार एवं विश्रामपुर के दर्जनों गावों का भ्रमण किया.

ओवरलोड कर स्टोन चिप्स ले जा रहे हाइवा को सीओ ने किया जब्त
सितम्बर 04, 2024 | 04 Sep 2024 | 1:04 PM

पलामू जिला के हुसैनाबाद अंचल अधिकारी पंकज कुमार का अवैध खनन, भंडारण व ओवरलोडिंग के खिलाफ लगातार अभियान जारी हैं. बीती शाम को अंचल अधिकारी ने ओवरलोड कर जा रहे हाइवा को जब्त किया हैं.

उत्पाद सिपाही बहाली के दौरान युवाओं की मृत्यु पर एनसीपी गंभीर
सितम्बर 02, 2024 | 02 Sep 2024 | 7:25 PM

उत्पाद सिपाही परीक्षा के लिए अलग-अलग जिलों में चल रही दौड़ प्रतियोगिता के दौरान अबतक 12 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है. एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने मौत की इन घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

अंचल अधिकारी ने भंडारण किया गए करीब 20 ट्रैक्टर बालू किया जब्त
सितम्बर 02, 2024 | 02 Sep 2024 | 7:19 AM

पलामू जिला के हुसैनाबाद अंचल अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में दंगवार ओपी प्रभारी सोनू गुप्ता ने पुलिस बल के साथ बालू के अवैध भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया.

बारेसांढ़ में जंगली हाथियों के झुंड ने दो एकड़ में लगे धान के फसल को रौंद कर किया बर्बाद
अगस्त 31, 2024 | 31 Aug 2024 | 4:13 PM

पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र के बारेसांढ़ गांव में शुक्रवार की रात्रि में जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. बारेसांढ़ ग्राम प्रधान कन्हाई सिंह के तिनकोनिया दोहर में ढाई एकड़ में लगे धान के फसल को रौंद क़र बर्बाद कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार रात्रि में विजय सिंह के खेत में लगे फसल को भी बर्बाद कर दिया है.