Friday, Oct 18 2024 | Time 13:27 Hrs(IST)
  • हजारीबाग में दारू से उत्पाद विभाग के एक अधिकारी की सालाना 3 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध कमाई
  • Breaking: NDA का फॉर्मूला तैयार, देखिए किसे मिली कितनी सीटें
  • कंडेर में सोहराई जतरा आयोजन के लिए 4 नवंबर की तारीख तय, इसके लिए कमेटी का हुआ गठन
  • हजारीबाग में न्यूज पेपर हॉकर से अहले सुबह मोबाइल व पैसे की छिनतई
  • PEC की बैठक के पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की हुई बैठक
  • भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में होगी शुरू
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • रांची से नवीन जायसवाल चुनाव लड़ेंगे चुनाव, यहां देखें BJP के संभावित प्रत्याशियों के नाम
  • Jharkhand Assembly Election: झारखंड में पहले चरण के लिए 43 सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन
झारखंड » सिमडेगा


अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ने भू अर्जन पदाधिकारी पर लगाया अभद्र व्यवहार करने का आरोप

डीसी को सौंपे ज्ञापन
अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ने भू अर्जन पदाधिकारी पर लगाया अभद्र व्यवहार करने का आरोप
न्यूज़11 भारत

सिमडेगा/डेस्क: झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ जिला इकाई सिमडेगा ने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सिमडेगा पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है. कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधि मंडल डीसी अजय कुमार सिंह से मुलाकात करते हुए अधिकारी के द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने संबंधित आवेदन सौंपा है. आवेदन के माध्यम से संघ ने बताया कि अपने 9 सूत्री मांग को लेकर संघ के सभी सदस्य अनिश्चितकालीन हड़ताल में है. इसी क्रम में जिला भू अर्जन कार्यालय में पदस्थापित कर्मी सूरज प्रताप को अधिकारी के द्वारा काम करने के लिए डराया और धमकाया जा रहा है. साथ ही साथ कमी के सर्विस बुक में भी गलत इंट्री करने की बात कही जा रही है. संघ ने पूरे मामले को अमानवीय व्यवहार बताते हुए डीसी से जांच करते हुए कार्रवाई की मांग की है. 

 

संघ के प्रतिनिधि मंडल ने डीसी को बताया कि पूर्व में भी उक्त कार्यालय में कार्यरत एक कर्मी मोहित कुमार के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत संघ को प्राप्त हुई थी.
अधिक खबरें
सिमडेगा के मंडलकारा में बंद कैदियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
अक्तूबर 17, 2024 | 17 Oct 2024 | 7:23 PM

झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार राँची के निर्देशानुसार एवं जिला जज के आदेशानुसार आज को मंडलकारा, सिमडेगा में महिला तथा पुरूष बंदियों का स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें सदर अस्पताल, सिमडेगा के डॉक्टर एवं नर्स तथा कम्पाउण्डर एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित हुए. इस स्वास्थ्य जांच में मंडलकारा में बंद सभी कैदियों का गहन चिकित्सीय जांच किया जा रहा है यह जांच कल भी जारी रहेगा. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश - सह- अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सिमडेगा राजीव कुमार सिन्हा, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, मनीष कुमार सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सिमडेगा के सचिव, मरियम हेमरोम, अधीक्षक, मंडलकारा, सिमडेगा, सिविल सर्जन, सिमडेगा, सुकोमल Assistant LADCS, सिमडेगा आदि उपस्थित थे.

सिमडेगा वाहन कोषांग की हुई बैठक, गाड़ियों की उपलब्धता पर की गई चर्चा
अक्तूबर 17, 2024 | 17 Oct 2024 | 7:21 PM

सिमडेगा/डेस्क: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त सिमडेगा अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में वाहन कोषांग के पदाधिकारियों/कर्मी के साथ बैठक आहूत की गई. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त सिमडेगा ने विधानसभा आम चुनाव 2024 में उपयोग होने वाले वाहन की समीक्षा कर आवश्यक जानकारी ली.

प्रेमी अपनी प्रेमिका से छिपकर मिलने पहुंचा, फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया, जानिए क्या हुआ?
अक्तूबर 17, 2024 | 17 Oct 2024 | 5:37 AM

सिमडेगा के बानो प्रखंड के जमतई पंचायत के ग्राम कुहीपाट हुरदा में आज ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल की शादी करा दी. बताया गया कि पड़ोस के गांव का दीपक बड़ाइक नामक युवक काफी दिनों से हर दिन कुहीपाट हुरदा आता था और छुप छुप कर अपनी प्रेमिका से मिला करता था. हर दिन इसे आता देख ग्रामीणों को शक हुआ. आज जब यह गांव आया तो ग्रामीणों ने इसका पीछा कर इसे अपनी प्रेमिका के साथ पकड़ लिया. इसके बाद सारा गांव इक्कठा होकर इन दोनों की शादी करवा दिया.

सिमडेगा में बनेगा क्रिकेट स्टेडियम, जेएससीए के लोगों ने किया स्थल निरीक्षण
अक्तूबर 17, 2024 | 17 Oct 2024 | 5:48 PM

खेल की नगरी सिमडेगा में अब हॉकी के साथ साथ क्रिकेट को भी नई मुकाम देने की तैयारी शुरू कर दी गई है. जेएससीए और जिला प्रशासन ने मिलकर जिले में क्रिकेट के आयाम तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है. खेल की नगरी सिमडेगा जिसने आज तक हॉकी खेल में अपना दबदबा बना कर रखा है. अब इसी सिमडेगा से आने वाले समय में क्रिकेट के धुरंधर भी मैदान में अपना जौहर दिखाते नजर आने लगेंगे.

सिमडेगा जिला में पुरुष से अधिक है महिला मतदाता, मतदान के लिए बनाए गए महिला मतदान केंद्र
अक्तूबर 17, 2024 | 17 Oct 2024 | 10:28 AM

सिमडेगा जिला में पुरुष मतदाता से अधिक महिला मतदाता की संख्या हैं. जिसको लेकर जिले में महिला मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं. जिले के सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाता 119108 हैं जबकि महिला मतदाता 124439 हैं. इसी तरह कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में भी पुरुष मतदाता 103479 है जबकि महिला मतदाता 106345 हैं.