Tuesday, Sep 17 2024 | Time 01:41 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड के सभी जिलों में आज होगी जबरदस्त बारिश, वज्रपात की संभावना, विभाग ने जारी किया अलर्ट

Jharkhand Weather Update: झारखंड के सभी जिलों में आज होगी जबरदस्त बारिश, वज्रपात की संभावना, विभाग ने जारी किया अलर्ट
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः Monsoon अब पूरे झारखंड में आ चुका है. जिसका असर राजधानी रांची सहित राज्य के अल्ग-अलग हिस्सों में देखने को मिल रही है. बात करें आज की तो..आज राजधानी रांची सहित राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अच्छी खासी झमाझम बारिश होगी. सभी जिले में जबरदस्त बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी की है. साथ ही मौसम विभाग ने राज्यवासियों को बताया है कि राज्य के सभी हिस्सों (जिला) में आज मानसून की अच्छा असर देखा जाएगा. राजधानी रांची सहित राज्यभर में अच्छी बारिश देखी जाएगी. विभाग ने यह भी बताया है कि ऐसी स्थिति अगले तीन दिनों तक बनी रहेगी. 

 

हालांकि बात करें अगर पिछले 24 घंटे की तो राजधानी रांची में बारिश नहीं के बराबर हुई. यहां दिन में अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहा जिसके कारण दोपहर के समय लोगों को गर्मी का एहसास हुआ. लेकिन आज के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि राजधानी रांची सहित राज्यभर में आज मानसून का असर दिखेगा. यानी राजधानी रांची सहित राज्यभर में आज अच्छी बारिश देखने को मिलेगी. इस दौरान विभाग ने व्रजपात की संभावना जताते हुए लोगों को अलर्ट रहने की हिदायत दी है. मौसम विभाग केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि झारखंड में अबतक 50 प्रतिशत कम बारिश देखने को मिली है लेकिन अब होने वाली बारिश से भरपाई हो सकेगी. 

 


 

राज्यवासियों से मौसम विभाग की अपील

रांची सहित राज्यभर में आज मेघगर्जन और वज्रपात के साथ अच्छी खासी झमाझम बारिश होगी. वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने राज्यभर में अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों से अपील करते हुए कहा है बारिश के वक्त लोग बिना वजह या काम के अपने घरों से बाहर न निकलें. पेड़ों के नीचे शरण न लें, जरूरत हो तभी घरों से बाहर निकले मगर सतर्क रहें, भारी बारिश के दौरान किसी सुरक्षित जगह या स्थानों का शरण लें.  


आज के संभावित अधिकतम और न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों के आज के संभावित तापमान की बात करें तो.. रांची, खूंटी, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री, दुमका, देवघर, गोड्डा, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में अधिकतम 33 और न्यूनतम 26 डिग्री, और पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री तापमान, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, पलामू में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री तापमान दर्ज किया जा सकता है. 
अधिक खबरें
सतनदिया नदी उफान पर, थाना प्रभारी ने वाहनों की आवाजाही पर लगाई रोक
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 5:18 AM

गारू प्रखंड स्थित सतनदिया नदी में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश के कारण सतनदिया नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. इसके कारण नदी में तेज धारा उत्पन्न हो गई है, जिससे इलाके में खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो गई है.

20 सितंबर को गृह मंत्री अमित शाह भोगनाडीह से करेंगे भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 9:28 AM

गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को भोगनाडीह से भाजपा की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे. उसके बाद साहिबगंज के पुलिस लाइन मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गंगा तट की पावन धरती पर पहली बार गृह मंत्री अमित शाह आ रहे हैं.

HC ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर जाहिर की चिंता, कहा- सभी स्कूली बसों में महिला शिक्षक या वार्डन रहे
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 1:21 AM

झारखंड हाईकोर्ट ने गृह सचिव, महिला बाल विकास सचिव, नगर विकास विभाग के सचिव, रांची उपायुक्त, रांची एसएसपी एवं नगर निगम के आयुक्त को तलब किया है.

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्च प्रसंस्करण संस्थान के निदेशक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 4:18 AM

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-राष्ट्रीय कृषि उच्च प्रसंस्करण संस्थान नामकुम, रांची के निदेशक डॉ अभिजीत कर एवं परामर्शी डॉ निर्मल कुमार ने मुलाकात की।

इनर व्हील क्लब ऑफ युवा के द्वारा बिरहोर बस्ती में बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण किया गया
सितम्बर 16, 2024 | 16 Sep 2024 | 4:18 PM

इनर व्हील क्लब ऑफ युवा द्वारा एनटीपीसी के सहयोग से बिरहोर बच्चों के बीच स्कूली बैग का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम समुदाय के बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया. पैसे कार्यक्रम आयोजित होने से बच्चों के चेहरे पर एक अलग उत्साह और उमंग देखने को मिला.