Wednesday, Apr 30 2025 | Time 03:18 Hrs(IST)
झारखंड


झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग

झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग
न्यूज़11 भारत 

रांची/डेस्क: झारखंड के 13 जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की ट्रांसफर-पोस्टिंग कर दी गई है. कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. 

 


देखें सूची 


  • जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए कोर्ट दुमका) लक्ष्मण प्रसाद - जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सत्र विशेष न्यायाधीश एंटी करप्शन ब्यूरो चाईबासा के पद पर अगले आदेश तक नियुक्त किया गया है. 

  • जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश बोकारो योगेश कुमार सिंह - अपर न्याय आयुक्त सह विशेष न्यायाधीश (एंटी करप्शन ब्यूरो रांची) के पद पर नियुक्त किया गया है. 

  • अपीलीय न्यायाधिकरण आरआरडीए रांची रमेश कुमार - अब पीठासीन पदाधिकारी श्रम न्यायालय जमशेदपुर के पद पर नियुक्त. 

  • राकेश कुमार को पाकुड़ से ट्रांसफर करते हुए जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश का विशेष न्यायाधीश सीबीआई धनबाद के पद पर नियुक्त. 

  • पोस्को एक्ट डाल्टनगंज के विशेष न्यायाधीश प्रेम नाथ पांडे - प्रधान न्यायाधीश अतिरिक्त कुटुंब न्यायालय बोकारो बेरमो तेनुघाट के पद पर अगले आदेश तक पदस्थापित.

  • जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश गढ़वा संजीव कुमार सिंह - प्रधान न्यायाधीश अतिरिक्त कुटुंब न्यायालय साहिबगंज के पद पर नियुक्त. 

  • पास्को एक्ट लातेहार के विशेष न्यायाधीश अमित कुमार - अपर प्रधान न्यायाधीश अतिरिक्त कुटुंब न्यायालय गिरिडीह के पद पर नियुक्त 

  • रंजीत कुमार - विशेष सचिव मंत्रिमंडल निगरानी विभाग रांची के पद पर नियुक्त.

  • वीरेंद्र कुमार तिवारी - विधि सलाहकार के रूप में ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, ऊर्जा विभाग के लिए सेवा देंगे

  • राजीव रंजन - विशेष न्यायाधीश देवघर के पद पर नियुक्त किए गए हैं 

  • प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय पाकुड़ को जिला एवं सत्र न्यायाधीश पाकुड़ एवं सरायकेला खरसावां के पद की शक्ति प्रदान की गई है. 


अधिक खबरें
झारखंड के 100 किसान प्रशिक्षण के लिए जायेंगे नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड हैदराबाद, एक्वा पार्क बनाने की योजना- मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 8:38 AM

झारखंड की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की हैदराबाद के दौरा पर है. मंगलवार को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने हैदराबाद के फिश फॉर्म , नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड के साथ-साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. मत्स्य पालन के क्षेत्र में झारखंड बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है. राज्य में एक्वा पार्क बनाने पर कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग विचार कर रही है. इससे बड़ी संख्या में मत्स्य पालकों को जोड़ा जाएगा.

झारखंड में निजी अस्पताल मरीज की मौत के बाद नहीं रोक सकता शव, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विभागीय सचिव को जल्द आदेश निकालने को कहा
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 7:58 PM

झारखंड में किसी भी निजी अस्पताल में अगर मरीज की मौत हो जाती है तो अस्पताल उसके शव को रोक नहीं सकता. ऐसा करने पर अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी. इस चीज़ को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने विभागीय सचिव आदेश जल्द निकालने को लेकर निर्देश दिया है.

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज का किया दौरा, निदेशक से की मुलाकात
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 7:40 PM

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS) का दौरा किया. उन्होंने फैटी लिवर रोग से निपटने के लिए कार्यक्रम के रांची मॉडल के कार्यान्वयन पर चर्चा करने के लिए ILBS के निदेशक और चांसलर डॉ. एस.के. सरीन से मुलाकात की. बैठक के दौरान, कार्यक्रम के प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की गई. जिसमें इसके कार्यान्वयन के लिए प्रस्तावित समय-सीमा और रणनीति शामिल थी.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर की चर्चा
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 7:32 PM

द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज दिल्ली में झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने झारखंड के विकास और मनरेगा से जुड़े लंबित भुगतान, मजदूरी दर वृद्धि, CFP फंड व SDR दरों की पुनर्समीक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की.

कल बिजली की नई टैरिफ की होगी घोषणा, डेढ़ से दो रुपये प्रति यूनिट महंगी हो सकती है बिजली!
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 7:23 PM

कल यानी 30 अप्रैल को बिजली की नई टैरिफ़ की घोषणा होगी. इसे लेकर विद्युत नियामक आयोग ने प्रेस वार्ता बुलाई है. झारखंड में बिजली महंगी हो सकती है. डेढ़ से दो रुपये प्रति यूनिट बिजली महंगी हो सकती है. कल दोपहर तीन बजे इसे लेकर विद्युत नियामक आयोग ने प्रेस वार्ता बुलाई है.