Thursday, Sep 19 2024 | Time 21:59 Hrs(IST)
 logo img
  • कोडरमा में परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा का जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित
  • कोडरमा में परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा का जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित
  • चांडिल में 4 10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
  • बेरमो: शपथ ग्रहण के साथ डीएवी पब्लिक स्कूल कथारा में स्वच्छता पखवाड़ा हुआ शुरू
  • हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
  • हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
  • लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
  • चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
  • चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
  • अनुमंडल अस्पताल,बरही में भी होगी डायलेसिसी की सुविधा
  • सांसद ने परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
  • JSSC CGL प्रतियोगिता परीक्षा 2024 को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों के साथ उपायुक्त ने की ब्रिफिंग
  • JSSC CGL प्रतियोगिता परीक्षा 2024 को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों के साथ उपायुक्त ने की ब्रिफिंग
  • सिमडेगा थर्ड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2 अक्टूबर से
  • सिमडेगा थर्ड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2 अक्टूबर से
झारखंड » पलामू


Vande Bharat Express: सप्ताह में दो दिन डाल्टनगंज में रुकेगी वंदेभारत, पढ़ें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Express: सप्ताह में दो दिन डाल्टनगंज में रुकेगी वंदेभारत, पढ़ें टाइमिंग और रूट

न्यूज11 भारत 


रांची/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस बीच रेलवे बोर्ड ने टाटा से पटना तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी है। बता दे कि वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में दो दिन रविवार और सोमवार को मुरी-बरकाकाना-डाल्टनगंज-गढ़वा रोड-सोननगर-गया के रास्ते चलेगी। इस ट्रेन में कुल आठ कोच होंगे। इसमें कुल 530 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी।


 

सुबह 10.42 बजे डाल्टनगंज पहुंचेगी वंदे भारत ट्रेन

 

टाटा से खुलने के बाद यह पटना जंक्शन पहुंचने से पहले चांडिल, मुरी, बरकाकाना, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, सोननगर और गया में रुकेगी। वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने से पलामू और गढ़वा जिले के यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ तेज यातायात का लाभ मिलेगा। रविवार 22 सितंबर को ट्रेन संख्या 21893 टाटा से सुबह 05.30 बजे खुलेगी और 10.42 बजे डालटनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन 10.44 बजे खुलेगी और 11.50 बजे गढ़वा रोड जंक्शन पहुंचेगी। जहां पांच मिनट रुकने के बाद 11.55 बजे खुलेगी और गया, सोननगर रुकने के बाद 15.55 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, सोमवार 23 सितंबर को ट्रेन संख्या 21894 पटना जंक्शन से 13.20 बजे खुलेगी। गया, सोननगर में रुकने के बाद 17.35 बजे गढ़वा रोड जंक्शन पहुंचेगी। जहां से पांच मिनट रुकने के बाद 17.40 बजे खुलेगी और 18.03 बजे डालटनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। जहां से दो मिनट रुकने के बाद 18.05 बजे खुलेगी और बरकाकाना, मुरी और चांडिल में रुकने के बाद 23.55 बजे टाटानगर जंक्शन पहुंचेगी।

 

टाटा से चलने का समय: सुबह 5.30 बजे, चंडिल: 06.10 बजे, मुरी: 07.13 बजे, बरकाकाना:08.30 बजे, डालटनगंज: 10.42 बजे, गढ़वा रोड: 11.50 बजे, सोननगर: 13.10 बजे, गया : 14.30 बजे, पटना जंक्शन: 15.55 बजे




पटना-टाटा वंदे भारत ट्रेन की वापसी का समय (दोपहर में)

पटना जंक्शन : 13.20 बजे,गया : 14.40 बजे,सोननगर : 15.55 बजे,गढ़वा रोड : 17.35 बजे,डालटनगंज : 18.03 बजे,बरकाकाना : 20.50 बजे,मुरी : 21.50 बजे,चंडिल : 22.53 बजे, टाटा : 23.55 बजे

 
अधिक खबरें
देवरी खुर्द से सोनपुरवा होते हुए हैदरनगर की जर्जर सड़क पर कलवर्ट टूट जाने से आवागमन ठप, ग्रामीणों ने कलवर्ट बनवाने का किया मांग
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 AM

हैदरनगर प्रखंड क्षेत्र के खरगड़ा से सलेमपुर भाया सोनपुरवा होते हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र के देवरी खुर्द को जाने वाली सड़क पर कलवर्ट के टूट जाने से आवागमन बाधित हो गया हैं. यह ह्यूम पाइप कलवर्ट हुसैनाबाद प्रखंड के सोनपुरवा गांव में अवस्थित है जो पांच साल पहले ही पानी की तेज धार में एक तरफ टूट गया था.

एसडीओ ने अवैध बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को किया जब्त
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:02 PM

हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी सह आईएएस पीयूष सिन्हा ने अहले सुबह एक अवैध बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को जब्त किया है, अनुमंडल पदाधिकारी ने जब्त ट्रैक्टर को हुसैनाबाद थाना को सौंप दी है, ट्रैक्टर बालू लेकर दंगवार की ओर जा रहा था उसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने जब्त किया. वही जब्त ट्रैक्टर के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को भेजा जा रहा है.

लगातार बारिश से हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र में कई घर गिरे, परिवार हुए बेघर,पीड़ित परिवार ने मदद की लगाई गुहार
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 6:30 PM

सैनाबाद के पोलडीह गांव में क्ष्रेत्र में हुए लगातार बारिश के कारण मिट्टी के पांच घर गिर गए है, घरों में सामग्रीयो का भी नुकसान हुआ है, शांति देवी की परिवार के साथ मंगलवार को बड़ा हादसा होने से बचा जिस समय दीवार गिरा उस समय घर के कई लोग सो रहे थे हल्की चोटे आयी है जिसका इलाज ग्रामीण डॉक्टरो से कराया, पोलडीह गांव निवासी शांति देवी, लिलारी देवी, पानपति देवी, मंजू देवी, लीला देवी का बारिश के कारण मिट्टी के घर में पानी का सीड़ के वजह से गिरा है, मुखिया पति अशोक यादव ने निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से मिल हर संभव मदद का भरोसा दिया है और कहा कि अबुआ आवास में जिनका नाम है

सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, देवरी कला के 20 लोग टीले पर फंसे, महिलाएं भी शामिल, राहत कार्य में बाधा
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 9:48 PM

हुसैनाबाद थाना अंतर्गत देवरी ओपी क्षेत्र के देवरी कला गांव के पास स्थित सोन नदी में जलस्तर अचानक से बढ़ने के कारण गांव के लगभग 20 लोग टीले पर फंस गए हैं. इनमें कई महिलाएं भी शामिल हैं. लगातार हो रही बारिश और आंधी-तूफान ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है.अब रात हो जाने के कारण गांव वालों के लिए राहत कार्य में भी बाधा उत्पन्न होगी.

नाला में डूब जाने से 3 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों का हुआ रो-रो कर बुराहाल
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 9:07 PM

थाना क्षेत्र के बसिया ग्राम स्थित एक नाला में डूब जाने से एक तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. मृत बच्चे की पहचान बसिया ग्राम निवासी शिवा उरांव के 3 वर्षीय पुत्र अश्विन उरांव के रूप में हुई है.