Friday, Sep 20 2024 | Time 03:56 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


कोडरमा में भी होगा वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज, स्कूली बच्चों ने किया पारसनाथ स्टेशन तक का सफर

कोडरमा में भी होगा वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज, स्कूली बच्चों ने किया पारसनाथ स्टेशन तक का सफर

आर्यन श्रीवास्तव/न्यूज़11 भारत


कोडरमा/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रांची एयरपोर्ट से देश के लोगों को 6 नए वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है. इसमें से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन कोडरमा के रास्ते होगा. इसमें गया-हावड़ा वंदे भारत और टाटानगर-पटना वंदे भारत कोडरमा के रास्ते चलेगी और यह दोनों वंदे भारत एक्सप्रेस का कोडरमा स्टेशन पर स्टॉपेज सुनिश्चित किया गया. उद्घाटन के बाद गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के कोडरमा पहुचने पर स्वागत किया गया. इस मौके पर रेलवे की ओर से एक विशेष कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.

 

ट्रेन में सैकड़ो स्कूली बच्चे सवार होकर पारसनाथ स्टेशन तक का सफर किया. वंदे भारत ट्रेन से सफर के दौरान ट्रेन में मौजूद सुविधाओं का स्कूली छात्र-छात्राओं ने सराहना की और कहा कि इस ट्रेन के जरिए विकसित भारत का संकल्प साकार होता दिख रहा है. छात्र-छात्राओं ने वंदे भारत से आनन्दाई सफर बताते हुए, इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने पर गौरवान्वित महसूस किया. वही पारसनाथ स्टेशन पर कर्यक्रम में शामिल हुए गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र से भी होकर दोनों वंदे भारत गुजरेगी. जिसके लिए उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताया.

 


 

 
अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए