न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: आईएएस वरुण रंजन को रांची का नया डीसी बनाया गया है. वह वर्तमान डीसी मंजूनाथ भजंत्री की जगह लेंगे. आईएएस वरुण रंजन इससे पहले झारखण्ड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम, राँची (JIIDCO) में प्रबंध निदेशक के पद पर पदस्थापित थे. वहीं उपायुक्त, राँची के पद पर पदस्थापित मंजूनाथ भजन्त्री, को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी (JSLPS), राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है.
मनरेगा आयुक्त बने आईएएस मृत्युंजय कुमार बरणवाल
मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखण्ड राज्य आजीविका संवर्धन सोसायटी (JSLPS), राँची के पद पर पदस्थापित मृत्युंजय कुमार बरणवाल, (अतिरिक्त प्रभार-मनरेगा आयुक्त, झारखण्ड, राँची) को स्थानान्तरित करते हुए अगले आदेश तक मनरेगा आयुक्त, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है.