न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी हैं. राज्य की राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम साफ रहा और अच्छी धूप खिली रही. हालांकि बारिश की संभावनाएं थी लेकिन मौसम ने साफ रहने का रुख बनाए रखा. अन्य जिलों में भी ऐसा ही हाल देखने को मिला हैं.
मौसम विभाग के अनुसार, आज का दिन भी इसी प्रकार रहेगा. आज सुबह झारखंड के कई जिलों में हल्की बारिश हुई थी, जिसके बाद मौसम एक बार फिर से साफ हो गया हैं. मौसम विभाग के अनुसार शरद पूर्णिमा के बाद राज्य में गुलाबी ठंड का आगाज़ हो चुका हैं. न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट हो रही है, जो अगले 2-3 दिनों में 1-2 डिग्री और गिर सकता हैं. बीते 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और साथ ही न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास पहुंच गया हैं.
आज के मौसम की स्थिति
आज का मौसम साफ रहने की संभावना हैं. सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस होगी जबकि दोपहर में अच्छी धूप देखने को मिलेगी. बारिश की संभावनाएं लगभग न के बराबर हैं.
जानें किन जिलों में रहेगा कैसा तापमान
- रांची, हजारीबाग, बोकारो, खूंटी और गुमला में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रह सकता हैं.
- देवघर, धनबाद, गिरिडीह और साहिबगंज में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा.
- कोडरमा, चतरा, पलामू और गढ़वा में अधिकतम 31 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने की संभावना हैं.
इस तरह से झारखंड में गुलाबी ठंड का एहसास अब लोगों को धीरे-धीरे होने लगा हैं.