न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भारत में आए दिन महिलाओं के साथ रेप-दुष्कर्म-गैंगरेप की खबरें आती रहती हैं. इसी बीच एक ऐसा ही मामला सामने आया हैं. जहां झारखंड की राजधानी रांची में एक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ हैं.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, झारखंड की राजधानी रांची में एक महिला ने दिल्ली में रहने वाले एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया हैं. इस मामले की FIR 3 अक्टूबर को दर्ज की गयी है लेकिन यह मामला एक साल पुराना बताया जा रहा हैं. महिला का लिखित रूप से यह कहना है कि उसके पति की मौत पिछले साल हो गई थी. जिसके बाद Instagram पर महिला की दोस्ती अमित नाम के युवक से हुआ, जो साउथ दिल्ली में रहता हैं.
एक साल पुराना केस
महिला का यह कहना है कि दिसंबर में युवक ने उसे दिल्ली के 5 स्टार में बुलाकर उसके साथ बलत्कार किया हैं. वहीं इस मामले की FIR 3 अक्टूबर को दर्ज हुई हैं. FIR दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं.