झारखंडPosted at: फरवरी 04, 2025 रांची के एससी-एसटी थाना में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भारत के संसद भवन में बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ रांची के एससी-एसटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई हैं. यह मामला 31 जनवरी 2025 को हुआ था जब सोनिया गांधी ने बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.