Friday, Oct 18 2024 | Time 11:25 Hrs(IST)
  • PEC की बैठक के पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की बैठक
  • भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में होगी शुरू
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • रांची से नवीन जायसवाल चुनाव लड़ेंगे चुनाव, यहां देखें BJP के संभावित प्रत्याशियों के नाम
  • Jharkhand Assembly Election: झारखंड में पहले चरण के लिए 43 सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन
झारखंड » रांची


रांची में 2 युवक समेत एक युवती पर चाकू से हमला, एक युवक की मौत

रांची में 2 युवक समेत एक युवती पर चाकू से हमला, एक युवक की मौत
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः राजधानी रांची में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. अपराधी कभी गोलीबारी, हत्या तो कभी लूटपाट जैसी कई घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. अपराधियों ने अब चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया है. यह घटना राजधानी रांची के दो थाना क्षेत्र से सामने आई है. 

 

पहली घटना सदर थाना क्षेत्र की है जहां एक सनकी युवक ने एक अन्य युवती को चाकू मारकर घायल कर दिया है. बताया जा रहा है कि कुछ विवाद होने के बाद युवक ने युवती को चाकू से हमला किया जिससे युवती घायल हो गई है. युवक को लेकर बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है और नशे में धुत था. वहीं इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और हमला में प्रयुक्त किए गए चाकू को अपने कब्जे में ले लिया है. 

 


 

वहीं दूसरी घटना मांडर थाना क्षेत्र के सकरपदा की है. जहां बीती देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला किया. हमले से एक युवक की मौत हो गई है जबिक एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया है घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस चाकूबाजी करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी है. 

 

 

अधिक खबरें
सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को लिखा पत्र, DIG संजीव कुमार को अस्थायी रूप से पदमुक्त करने की मांग
अक्तूबर 17, 2024 | 17 Oct 2024 | 9:31 PM

गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार को पत्र लिखकर दुमका रेंज के डीआईजी संजीव कुमार को छठी विधानसभा चुनाव के दौरान अस्थायी रूप से पदमुक्त कर झारखंड से बाहर झारखंड भवन में रिपोर्टिंग करने का अनुरोध किया है.

बंगाली युवा मंच ने बंगला मंडपों के दुर्गा पूजा समिति को किया सम्मानित
अक्तूबर 17, 2024 | 17 Oct 2024 | 8:01 PM

आज यूनियन क्लब में बंगाली युवा मंच ने रांची में बंगाली विधि विधान बंगला मंडपों में होने वाले दुर्गा पूजा समितियों को सम्मानित कर अपने बंगला सांस्कृतिक, संस्कार, रीति रिवाज को बरकरार रखने और सुसज्जित करने के लिए आभार जताया. कार्यक्रम की शुरुआत में संचालिका अयाना देवनाथ ने आए हुए सभी सम्मानित क्लब के प्रतिनिधियों को रांची के दुर्गा पूजा को लेकर दो शब्द के लिए देशप्रिय क्लब के अध्यक्ष कमल बोस को आग्रह किया. कमल बोस ने रांची का दुर्गा पूजा का अच्छे से बखान किया. इसके बाद आए हुए सभी सम्मानित क्लब के सदस्यों ने अपने-अपने अनुसार रांची के दुर्गा पूजा का बखान किया. इसके बाद मुख्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिम्स ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज और एचओडी प्रदीप भट्टाचार्य को मंच में स्वागत किया गया.

डकैती की योजना बनाते हुए 6 शातिर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, इन अपराधियों की पुलिस को थी तलाश
अक्तूबर 17, 2024 | 17 Oct 2024 | 6:48 AM

रांची पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए 6 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से देसी पिस्टल, जिंदा गोली के साथ नगद बरामद हुआ है. रांची के BIT ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है. गिरफ्तार अपराधियों में वशी अहमद, इमरान अंसारी आफताब अंसारी,सत्यम कुमार महतो,और शानू अंसारी,ओर अरशद आलम शामिल हैं.

झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय के समक्ष जमा हुए Lab Facilitors, समायोजन की मांग को लेकर अपनी बातें रखी
अक्तूबर 17, 2024 | 17 Oct 2024 | 5:50 PM

रकारी विद्यालयों में Lab Facilitor के पद पर काम करने वाले दर्जनों कर्मी बुधवार को झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय के समक्ष जमा हुए और समायोजन की मांग को लेकर अपनी बातें रखी. बता दें कि संविदा के आधार पर हर सरकारी विद्यालयों में लैब फैसिलिलेटर (Lab Facilitor) की नियुक्ति बीते वर्ष हुई थी.

तमाड़ में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलो के प्रतिनिधियों के साथ बैठक संपन्न
अक्तूबर 17, 2024 | 17 Oct 2024 | 5:30 PM

तमाड़ /डेस्क: विधानसभा चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी सह दंडाधिकारी किश्टो कुमार बेसरा ने मान्यता प्राप्त विभि्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ गुरुवार को कार्यालय सभागार में बैठक किया.