Friday, Oct 18 2024 | Time 14:08 Hrs(IST)
  • हजारीबाग में सेवा अधिकार अधिनियम बना वरदान, म्यूटेशन के मामलों में मिली कामयाबी
  • हजारीबाग में सेवा अधिकार अधिनियम बना वरदान, म्यूटेशन के मामलों में मिली कामयाबी
  • भारत माला प्रोजेक्ट फायरिंग मामला, अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को हाईकोर्ट से जमानत
  • भारत माला प्रोजेक्ट फायरिंग मामला, अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को हाईकोर्ट से जमानत
  • 58 वर्षीय व्यक्ति की मालगाड़ी से कटकर मौत, गांव में शोक का माहौल
  • हजारीबाग में दारू से उत्पाद विभाग के एक अधिकारी की सालाना 3 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध कमाई
  • Breaking: NDA का फॉर्मूला तैयार, देखिए किसे मिली कितनी सीटें
  • कंडेर में सोहराई जतरा आयोजन के लिए 4 नवंबर की तारीख तय, इसके लिए कमेटी का हुआ गठन
  • हजारीबाग में न्यूज पेपर हॉकर से अहले सुबह मोबाइल व पैसे की छिनतई
  • PEC की बैठक के पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की हुई बैठक
  • भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में होगी शुरू
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • रांची से नवीन जायसवाल चुनाव लड़ेंगे चुनाव, यहां देखें BJP के संभावित प्रत्याशियों के नाम
  • Jharkhand Assembly Election: झारखंड में पहले चरण के लिए 43 सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन
झारखंड


बंगाली युवा मंच ने बंगला मंडपों के दुर्गा पूजा समिति को किया सम्मानित

बंगाली युवा मंच ने बंगला मंडपों के दुर्गा पूजा समिति को किया सम्मानित

न्यूज़11 भारत

रांची/डेस्क: आज यूनियन क्लब में बंगाली युवा मंच ने रांची में बंगाली विधि विधान बंगला मंडपों में होने वाले दुर्गा पूजा समितियों को सम्मानित कर अपने बंगला सांस्कृतिक, संस्कार, रीति रिवाज को बरकरार रखने और सुसज्जित करने के लिए आभार जताया. कार्यक्रम की शुरुआत में संचालिका अयाना देवनाथ ने आए हुए सभी सम्मानित क्लब के प्रतिनिधियों को रांची के दुर्गा पूजा को लेकर दो शब्द के लिए देशप्रिय क्लब के अध्यक्ष कमल बोस को आग्रह किया. कमल बोस ने रांची का दुर्गा पूजा का अच्छे से बखान किया. इसके बाद आए हुए सभी सम्मानित क्लब के सदस्यों ने अपने-अपने अनुसार रांची के दुर्गा पूजा का बखान किया. इसके बाद मुख्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिम्स ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज और एचओडी प्रदीप भट्टाचार्य को मंच में स्वागत किया गया.
 
स्वागत भाषण मंच के अध्यक्ष सिद्धार्थ घोष ने किया. इसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि युवा मंच चैरिटेबल ट्रस्ट काफी सामाजिक काम कर रहा है. मैं अपने-आपको गौरवान्वित हूं कि बंगाली युवा मंच के इस कार्यक्रम में मुझे आने का मौका मिला. उन्होंने कहा कि आप सभी के प्रयास से आज भी बंगाली संस्कृति को एक पहचान मिल रहा है. उसके बाद युवा मंच के संरक्षक सुप्रियो भट्टाचार्य के संबोधन के बाद आए हुए सभी  दुर्गा पूजा के समितियों को सम्मानित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन मंच के सचिव अमित दास ने किया. 
 
सम्मानित किए गए समितियों के नाम 
 
  1. दुर्गा बाड़ी
  2. हिनू दुर्गा पूजा कमिटी 
  3. हरिमति मंदिर 
  4. देशप्रिय क्लब एंड लाइब्रेरी 
  5. नेताजी नगर कांटा टोली
  6. नवयुवक संघ घोष पाड़ा 
  7. ओ सी सी क्लब
  8. बैसाखी संघ
  9. मोइत्रा क्लब 
  10. अपोन जोन क्लब 
  11. कोकर दुर्गा पूजा 
  12. ऑफिस पाड़ा 
  13. जगरनाथ नगर सार्वजनिक दुर्गा पूजा 
  14. अनंतपुर निवारणपुर 
 
 
 
अधिक खबरें
भारत माला प्रोजेक्ट फायरिंग मामला, अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को हाईकोर्ट से जमानत
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 1:54 PM

झारखंड हाईकोर्ट ने अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को जमानत दे दी है. न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की कोर्ट ने 25-25 हजार के दो निजी मुचलकों पर बेल प्रदान की है. ओरमांझी में भारत माला प्रोजेक्ट की साइट पर लेवी के लिए फायरिंग करने के आरोप में राहुल दुबे को रांची पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया था. इसके बाद ही राहुल दुबे द्वारा झारखंड हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई थी. राहुल दुबे के ऊपर रांची, रामगढ़ व हजारीबाग में एक दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं.

Breaking:  NDA का फॉर्मूला तैयार, देखिए किसे मिली कितनी सीटें
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 12:56 PM

रांची/डेस्क: आज असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सुप्रीमो सुदेश महतो, एजेयू सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी मौजूद है.

भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में होगी शुरू
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 11:15 AM

थोड़ी देर में रांची के हरमू रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होगी. यह प्रेस कांफ्रेंस का समय 11:30 बजे से शुरू होगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के विधानसभा सह-चुनाव प्रभारी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो और अन्य नेता मौजूद रहेंगे. आपको बता दे कि NDA में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो गया है. आज प्रेस वार्ता में इसकी घोषणा कि जाएगी.

कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक आज, पार्टी जल्द जारी करेगी घोषणापत्र
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 12:09 PM

कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की बैठक कुछ ही देर में शुरू होगी. कांग्रेस भवन में नेताओं का पहुंचना शुरू हो गया है. विधायक प्रदीप यादव, उमाशंकर अकेला, पूर्व सांसद धीरज साहू, सांसद सुखदेव भगत समेत बड़ी संख्या में टिकट के दावेदार भी पहुंच चुके हैं. कांग्रेस के मेनिफेस्टो कमिटी के कॉर्डिनेटर अमिताभ दुबे को प्रदेश कांग्रेस के घोषणा पत्र समिति ने घोषणा पत्र का प्रारूप सौंपा है, कांग्रेस अपना घोषणा पत्र जल्द पार्टी जारी करेगी . घोषणा पत्र समिति के चेयरमैन बंधु तिर्की ने बयान दिया है कि घोषणा पत्र की समीक्षा सरकार में आने के बाद हम हर 6 महीने में करेंगे. बजट में इसी अनुरूप राशि का उपबंध करेंगे. इसमें लगभग 27 बिंदु है.

भारत निर्वाचन आयोग ने पहले चरण के चुनाव के लिए जारी कर दी अधिसूचना
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 12:29 PM

झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है. जिसको लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है. पहले चरण में होने वाले चुनाव के अधिसूचना जारी की गई है. जिसमें 58 तमाड़, 63 रांची, 64 हटिया, 65 कांके, 66 मंडार विधानसभा क्षेत्र के लिए अधिसूचना जारी की गई. नोटिफिकेशन की तिथि 18-10-2024 नॉमिनेशन के लिए 25-10-2024 स्क्रुटनिंग के लिए 28-10-2024 नाम वापसी के लिए 30-10-2024 की तिथि तय की गई है. तिथि के अनुसार विधानसभा निर्वाचित क्षेत्र के निर्वाचित पदाधिकारी द्वारा नामांकन, संवीक्षा, नाम वापसी, मतदान और मतगणना कराई जाएगी.