Tuesday, Sep 17 2024 | Time 13:28 Hrs(IST)
 logo img
  • फरीदाबाद में जिम मैनेजर की पीट-पीटकर ह'त्या!
  • सिल्ली में रेल हादसा: मुरी हिंडाल्को जा रही मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, भारी बारिश के कारण लोकोपायलट को दिखाई नहीं दिया स्टॉपेज प्वाइंट
  • फिल्म 'तुम्बाड़' की री-रिलीज ने मचाया धमाल, पहले वीकेंड में कमाई की डबल
  • Job Alert: NPCIL ने निकाली ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट के कई पदों पर भर्ती, जानें कैसे करे अप्लाई
  • पितृपक्ष पर दो अशुभ ग्रहण: भारत में सूतक काल नहीं लगेगा, जानें क्या होगा असर
  • तीन दिनों से हो रहे लगातार बारिश ने ली एक महिला की जान, चार बच्चों से छीनी मां की ममता
  • तीन दिनों से हो रहे लगातार बारिश ने ली एक महिला की जान, चार बच्चों से छीनी मां की ममता
  • Vishwakarma Jayanti 2024: विश्वकर्मा पूजा आज, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
  • अब घर पर बिना रहे भी कर सकते है घर के WiFi का उपयोग, BSNL ने शुरू की नई पेशकश
  • OTP फ्रॉड से रहे सावधान, CERT-in के दिए टिप्स का रखे धयान
  • झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ मामले की जांच अब ईडी करेगी
  • असम के CM हिमंता विस्वा सरमा झारखंड दौरा पर पहुंचे रांची
  • Job Alert: SBI ने निकाली 1511 पदों पर बंपर बहाली, इस तारीख से पहले करे अप्लाई
  • लगातार हो रही भारी बारिश को लेकर DC ने दिया सतर्कता बरतने के निर्देश
  • बाड़मेर में टीना डाबी का स्वागत: घूंघट वाली सरपंच का अंग्रेजी भाषण हुआ वायरल
झारखंड


Vande Bharat Express: झारखंड में 15 सितंबर से 3 वंदे भारत ट्रेनें होंगी शुरू, जानें ट्रेन का रूट और टाइमिंग

Vande Bharat Express: झारखंड में 15 सितंबर से 3 वंदे भारत ट्रेनें होंगी शुरू, जानें ट्रेन का रूट और टाइमिंग

न्यूज़11 भारत 


रांची/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को  एक साथ कई वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाएंगे. इन ट्रेनों में हावड़ा-गया व टाटा-पटना भी शामिल है. दोनों ट्रेनों का टाइम टेबल भी जारी हो गया है. आपको बता दें कि हावड़ा से गया के बीच पारसनाथ व धनबाद होकर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस हफ्ते में 6 दिन चलेगी. यह गुरुवार को नहीं चलेगी. 

 

हफ्ते में 6 दिन चलेगी टाटा-पटना वंदे भारत 

सोमवार को छोड़ टाटा से पटना के बीच बोकारो व गोमो होकर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Tata Patna Vande Bharat) हफ्ते में 6 दिन चलेगी. इस ट्रेन से टाटा से पटना पहुंचने में 7 घंटे 15 मिनट लगेंगे. 

 

7 घंटे से भी कम समय में पूरी होगी टाटा से पटना की यात्रा

टाटा से सुबह 5:30 खुलेगी, मूरी सुबह 7:13 बजे , बोकारो सुबह 8:08 बजे , गोमो - सुबह 8:53 बजे , पारसनाथ - सुबह 9:05 बजे , कोडरमा - सुबह 9:53 बजे , गया - दिन 11:05 बजे . पटना - दोपहर 12:45 बजे पहुंचेगी. 

 

पटना से 2:15 बजे खुलेगी Patna-Tata Vande Bharat

पटना से दोपहर 2:15 बजे खुलेगी, गया - दोपहर 3:30 बजे, कोडरमा - शाम 4:38 बजे, पारसनाथ - शाम 5:43 बजे , गोमो - शाम 5:55 बजे, बोकारो - शाम 6:45 बजे, मूरी - शाम 7:23 बजे, टाटा - रात 9:30 बजे पहुंचेगी.

 

Varanasi-Deoghar Vande Bharat एक्सप्रेस की टाइमिंग

वाराणसी कैंट सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खुलेगी. जो दोपहर के 1 बजकर 30 मिनट पर देवघर स्टेशन पहुंचेगी. वहीं दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर देवघर से ये ट्रेन खुलेगी. जो रात 10 बजकर 20 मिनट पर वाराणसी कैंट पहुंचेगी. 

 

जमशेदपुर से बरहपुर 

टाटा-बरहमपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन आज किया जाएगा.  यह ट्रेन टाटानगर से चलकर बरहमपुर पहुंचेगी. इससे जमशेदपुर के यात्री की  9 घंटे 10 मिनट में बरहमपुर की यात्रा पूरी हो जाएगी. 

 

Howrah-Gaya Vande Bharat का टाइम टेबल

हावड़ा से सुबह 6:50 खुलेगी, दुर्गापुर - सुबह 8:28 बजे , आसनसोल सुबह 8:53 बजे , धनबाद - सुबह 9:43 बजे , पारसनाथ - सुबह 10:13 बजे, कोडरमा - सुबह 10:58 बजे , गया - दोपहर 12:30 बजे पहुंचेगी.

 

Gaya-Howrah Vande Bharat टाइम टेबल

गया से दोपहर 3:15 खुलेगी, कोडरमा - शाम 4:15 बजे , पारसनाथ - शाम 5:15 बजे , धनबाद - शाम 6:00 बजे , आसनसोल - शाम 6:48 बजे, दुर्गापुर - शाम 7:11 बजे , हावड़ा - रात 9:05 बजे पहुंचेगी.

 

 

अधिक खबरें
झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ मामले की जांच अब ईडी करेगी
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 11:38 AM

झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैट मामले की अब ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) भी जांच करेगी. सूत्रों के हवाले से, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में कथित बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ की जांच शुरू कर दी है.

संथाल में बांग्लादेशी घुसपैठ और डेमोग्राफी मामला, झारखंड HC में आज फिर होगी सुनवाई
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 10:03 AM

बांग्लादेशी घुसपैठ मामले पर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी. मामले में एक्टिंग चीफ जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस नारायण अरुण कुमार राय की अदालत में सुनवाई होगी.

बाइक के धक्के से घायल का इलाज के दौरान हुई मौत
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 9:20 AM

बताया गया कि सिमडेगा के कौवजोर गांव निवासी सोमरा सोरेन नामक व्यक्ति अपने गांव में हीं बाइक के धक्के से घायल हो गया था. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था.

सिकनी बनहरदी पथ पर स्थित पुलिया भारी बारिश में बहा,आठ हजार की आबादी हुई प्रभावित
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 9:11 AM

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के सक्रिय होने के बाद से ही चंदवा में भारी बारिश देखने को मिल रही हैं. लगातार 3 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गई हैं. शहर में भारी जल जमाव से लोग परेशान है, वहीं देवनद-दामोदर, मुगल दाहा, घघरी नदी समेत कई नदियां व तलाब भी उफान पर हैं.

03 अक्टूबर को कलश स्थापना से शारदीय नवरात्र प्रारंभ, पालकी पर होगा माता का आगमन, अशुभ है संकेत
सितम्बर 17, 2024 | 17 Sep 2024 | 9:00 AM

शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ पितृ पक्ष के समापन के बाद यानी आश्विन आमवस्या के बाद ही होता हैं. यह कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ होता हैं. यह नवरात्रि शरद ऋतु में आती है, इसलिए इसे शारदीय नवरात्रि कहते हैं. नवरात्र में नौ दिनों तक शक्ति स्वरूपा मां जगदम्बे के नौ अलग अलग रूपों की पूजा की जाती हैं.