Friday, Oct 18 2024 | Time 14:01 Hrs(IST)
  • भारत माला प्रोजेक्ट फायरिंग मामला, अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को हाईकोर्ट से जमानत
  • भारत माला प्रोजेक्ट फायरिंग मामला, अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को हाईकोर्ट से जमानत
  • 58 वर्षीय व्यक्ति की मालगाड़ी से कटकर मौत, गांव में शोक का माहौल
  • हजारीबाग में दारू से उत्पाद विभाग के एक अधिकारी की सालाना 3 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध कमाई
  • Breaking: NDA का फॉर्मूला तैयार, देखिए किसे मिली कितनी सीटें
  • कंडेर में सोहराई जतरा आयोजन के लिए 4 नवंबर की तारीख तय, इसके लिए कमेटी का हुआ गठन
  • हजारीबाग में न्यूज पेपर हॉकर से अहले सुबह मोबाइल व पैसे की छिनतई
  • PEC की बैठक के पहले कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की हुई बैठक
  • भाजपा और आजसू की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस थोड़ी देर में होगी शुरू
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • रांची से नवीन जायसवाल चुनाव लड़ेंगे चुनाव, यहां देखें BJP के संभावित प्रत्याशियों के नाम
  • Jharkhand Assembly Election: झारखंड में पहले चरण के लिए 43 सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन
राजनीति


झारखंड BJP की पहली सूची में 40 नाम, आज ऐलान संभव

झारखंड BJP की पहली सूची में 40 नाम, आज ऐलान संभव
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. झारखंड में दो चरणों में चुनाव होने हैं. झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होना है. चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. चुनाव के तारीखों की घोषणा होने के साथ ही झारखंड में सियासी हलचल तेज हो चुकी है. विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में चुनावी हलचल साफ देखा जा रहा है.
 
इसी बीच झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपने प्रत्याशियों का ऐलान आज, गुरूवार (17 अक्टूबर) को कर सकती है. पहली सूची में 40 से अधिक सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किए जाने की संभावना है. वहीं, दूसरी सूची भी दो से तीन दिनों के भीतर जारी किए जाने की उम्मीद हैं. 
 
बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी. बैठक लगभग दो घंटे चली. देर रात तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, भाजपा के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, असम के मुख्यमंत्री सह चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने बैठक की. बैठक में 68 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर विचार किया गया था. बैठक के दौरान रांची, सिमरिया, पाकुड़, हटिया और बड़कागांव को होल्ड पर रखा गया है.  
 
वहीं, पार्टी में 40 से अधिक सूची पर पार्टी उम्मीदवार के नाम लगभग तय माने जा चुके है. उसमें भी आंशिक बदलाव की संभावना है. बुधवार को भी दिल्ली में महाराष्ट्र के उम्मीदवारों के चयन पर बैठक हुई. उस बैठक के बाद ही महाराष्ट्र और झारखंड की पहली सूची जारी होगीं. 

जानें झारखंड में कहां-कहां होगा मतदान
पहला चरण- 13 नवंबर
पहलो चरण में 13 नवंबर को कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी.

दूसरा चरण- 20 नवंबर
दूसरे चरण के तहत 20 नवंबर को राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी.
अधिक खबरें
झारखंड के राजवर्धन ठाकुर बनाए गए NSUI के राष्ट्रीय प्रवक्ता, बीते दिनों छात्र आंदोलन में निभाई थी सक्रिय भूमिका
अक्तूबर 17, 2024 | 17 Oct 2024 | 10:19 AM

झारखंड के राजवर्धन ठाकुर को कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी दी गई है. एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के निर्देश पर मीडिया पैनलिस्ट और मीडिया कॉर्डिनेटर की सूची जारी हुई है. बता दें कि राजवर्धन ठाकुर झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के पुत्र हैं.

JLKM ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट, सिल्ली से चुनाव लड़ेंगे देवेन्द्र नाथ महतो
अक्तूबर 17, 2024 | 17 Oct 2024 | 9:09 PM

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में आठ प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. जयराम महतो की पार्टी JLKM ने सिल्ली सीट से देवेन्द्र नाथ महतो को प्रत्याशी बनाया है. पार्टी प्रवक्ता सुशील मंडल ने गुरुवार को उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की.

रांची पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कहा-  19 के बाद जारी होगी उम्मीदवारों की लिस्ट
अक्तूबर 17, 2024 | 17 Oct 2024 | 3:13 PM

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर गुरुवार को रांची पहुंचे. एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए गुलाम अहमद मीर ने कहा कि हमारी पहली सूची 19 के बाद जारी होगी. उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे में कोई पेंच नहीं है. हमारा लक्ष्य फिर से सरकार बनाना है. कौन कौन सी सीट कांग्रेस को मिलेगी, जेएमएम कहां लड़ेगा इसपर जल्द निर्णय हो जाएगा. गुलाम अहमद मीर ने कहा कि परसो राहुल गांधी आयेंगे. चुनाव से पहले ये बड़ा कार्यक्रम है. विभिन्न वर्गो के साथ राहुल गांधी बात करेंगे.

झारखंड BJP की पहली सूची में 40 नाम, आज ऐलान संभव
अक्तूबर 17, 2024 | 17 Oct 2024 | 9:27 AM

झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. झारखंड में दो चरणों में चुनाव होने हैं. झारखंड में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होना है. चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. चुनाव के तारीखों की घोषणा होने के साथ ही झारखंड में सियासी हलचल तेज हो चुकी है. विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में चुनावी हलचल साफ देखा जा रहा है.

कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए की सीनियर कॉर्डिनेटर की नियुक्ति, हरिप्रसाद, गौरव गोगई और मोहन मारकम को मिली जिम्मेदारी
अक्तूबर 16, 2024 | 16 Oct 2024 | 11:51 AM

कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर कॉर्डिनेटर की नियुक्ति कर दी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने बीके हरिप्रसाद, गौरव गोगई और मोहन मारकम को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर कॉर्डिनेटर बनाया है. बीके हरिप्रसाद पूर्व में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रह चुके हैं. वहीं, गौरव गोगई असम से सांसद हैं.