Friday, Sep 20 2024 | Time 07:12 Hrs(IST)
 logo img
  • फिल्मी स्टाइल में पकड़ाए आरोपी, पुलिस के पीछा करने से बदमाशों ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग
  • Jharkhand Monsoon Update: झारखंड में हलकी से मध्यम बारिश की संभावना, मानसून की गतिविधियां रहेंगी जारी
झारखंड


हजारीबाग में शहीद महेंद्र प्रताप सिंह का 41 वां शहादत दिवस मनाया गया

शहीद महेंद्र प्रताप सिंह की शहादत हम सबों के लिए एक प्रेरणा हैं- गौरव पटेल
हजारीबाग में शहीद महेंद्र प्रताप सिंह का 41 वां शहादत दिवस मनाया गया

प्रशांत शर्मा/न्यूज़11 भारत


हजारीबाग/डेस्क: विष्णुगढ प्रखंड के सात मील चौक में  शहीद महेंद्र प्रताप सिंह का 41 वां शहादत दिवस मनाया गया. झारखंड मुक्ति मोर्चा विष्णुगढ़ प्रखंड कमिटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी ने किया तथा इसका संचालन झामुमो प्रखंड सचिव संजय प्रजापति के द्वारा किया गया.

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप उपस्थित मांडू विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता गौरव पटेल एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने बारी बारी से शहीद महेंद्र प्रताप सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए. इस मौके पर झामुमो के युवा नेता गौरव पटेल ने कहा कि शहीद महेंद्र प्रताप सिंह पार्टी के सच्चे सेवक थे, और जनहित में हमेशा कार्य करते थे. महाजनी प्रथा के खिलाफ भी शहीद महेंद्र प्रताप सिंह ने आंदोलन किया उनकी शहादत हम सबों के लिए प्रेरणा हैं. श्री पटेल ने कहा कि झारखंड की धरती को झामुमो के अनेकों कार्यकर्ताओं ने अपने लहू से सींचा हैं. शहीद महेंद्र प्रताप सिंह हमारे दादा स्व० टेकलाल महतो के साथ इस क्षेत्र की जनता के लिए हमेशा से समर्पित थे और आमजनों की लड़ाई लड़ते लड़ते शहीद हो गए. कहा कि मैं उनके पहचान और उनकी विरासत को कभी मिटने नहीं दूंगा.

 


 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला बीस सूत्री सदस्य देवी राम हेम्ब्रम, पूर्व जिला परिषद सदस्य यशोदा देवी, प्रखंड कोषाध्यक्ष राणा इकबाल खान, वरिष्ठ नेता शंकर महतो, कुसुम्भा पंचायत के मुखिया दुलार चंद पटेल, उप मुखिया विष्णुगढ़ अनुराग वर्मन, गंगाधर महतो, रामकिशोर महतो, डीएम राज पटेल, कुलदीप महतो, अनंत लाल महतो, सुनील सिंह, पवन महतो, कपिल कुमार एवं फालेंद्र यादव समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 
अधिक खबरें
कोडरमा में परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा का जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:47 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के परिवर्तन यात्रा के तहत प्रवासी प्रभारी और बिहार राज्य के सांसद जनार्दन सिंह शिग्रीवाल ने जिले के विभिन्न स्थानों पर बैठकें आयोजित कीं। इस दौरान विधायक डॉ. नीरा यादव और जिलाध्यक्ष अनूप जोशी भी उपस्थित रहे।

चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।