झारखंडPosted at: जुलाई 19, 2024 21 जुलाई को रांची रेल मंडल के 5 पैसेंजर ट्रेन किए गए रद्द
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 21 जुलाई को रांची रेल मंडल के 5 पैसेंजर ट्रेन रद्द किए गए है. वहीं अन्य रेल मंडल से आने वाली कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट कर दिया गया है. बता दें कि रांची रेल मंडल के मुरी सेक्शन में 21 जुलाई को पावर ब्लॉक लिया जाएगा. पटरी विस्तारीकरण और विकास कार्यों को लेकर रेल मंडल की ओर से यह निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही प्लेटफॉर्म अनाउंसमेंट और विभिन्न माध्यमों के जरिए यात्रियों को जानकारी दी जा रही है.