Friday, Oct 18 2024 | Time 11:09 Hrs(IST)
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
  • रांची से नवीन जायसवाल चुनाव लड़ेंगे चुनाव, यहां देखें BJP के संभावित प्रत्याशियों के नाम
  • Jharkhand Assembly Election: झारखंड में पहले चरण के लिए 43 सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन
झारखंड


नशा कारोबारियों के निशाने पर रांची ! गांजा की खरीद-बिक्री विवाद में युवक की गोली मारकर हुई हत्या

नशा कारोबारियों के निशाने पर रांची ! गांजा की खरीद-बिक्री विवाद में युवक की गोली मारकर हुई हत्या
न्यूज11 भारत

रांची/डेस्कः राजधानी रांची नशा के कारोबारियों के निशाने पर है यहां धड़ल्ले से नकली शराब, अफीम, गांजा, ब्राउन शुगर, जैसे कई नशीले पदार्थों का कारोबार नशा के तस्करों द्वारा किया जा रहा है जिसकी जद में आकर युवा अपराध की दल-दल में धंसते जा रहे हैं इससे उनकी ना सिर्फ भविष्य ही बर्बाद हो रहा है बल्कि राजधानी में नशा के कारण अपराध के मामले भी बढ़ते जा रहा है. खबर राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र का है जहां नशे की लत और नशे के तस्करों ने एक युवक की जान ले ली. 

 

बता दें, अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित फल मंडी में 19 जुलाई की देर रात साढ़े 9 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि गांजा की खरीद बिक्री को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या की गई है. मृतक युवक की पहचान अभिषेक कुमार सिंह के रुप में हुई है. घटना की जानकारी के बाद मौके पर सिटी एसपी राज कुमार मेहता, कोतवाली डीएसपी, हटिया डीएसपी, सिटी डीएसपी और अरगोड़ा थाना प्रभारी पहुंचे इसके बाद उन्होंने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लिया. फिलहाल पुलिस आस-पास लगे सीसीटीव फुटेज खंगालते हुए पूरे मामले की जांच में जुटी है.

 


 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक अभिषेक कुमार सिंह अपने दोस्त प्रिंस के साथ गांजा लेने के लिए हरमू नदी फल मंडी के पास पहुंचा था इसी दौरान नशा के तस्करों ने उनसे लूटपाट शुरू की. तस्करों ने अभिषेक और उसके दोस्त प्रिंस से उसके आईफोन और उनसे पैसे मांगे. इसपर प्रिंस ने तस्करों को अपने मोबाइल और पैसे दे दिए. इस दौरान अभिषेक ने लूटपाट का विरोध किया और उन लोगों को अपना मोबाइल फोन देने से मना कर दिया. इसपर तस्करों ने अभिषेक पर गोली चला दी जिससे अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई. 

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि प्रिंस और अभिषेक से अपराधियों ने आईफोन और पैसे की लूटपाट करने की कोशिश की. इस दौरान प्रिंस ने अपने पास रखे मोबाइल और पैसे अपराधियों को दे दिया. लेकिन अभिषेक ने लूटपाट की घटना का विरोध किया जिसके बाद अपराधियों ने अभिषेक पर फायरिंग कर दी. जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि अभिषेक के शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे उसे दौड़ा-दौड़ाकर गोली मारी गई है. क्योंकि मंडी के आसपास कई जगहों पर खून के धब्बे बिखरे पड़े हैं. पुलिस ने बताया कि मामले में कुछ संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है जिससे मामले में पूछताछ की जा रही है. 
अधिक खबरें
असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma पहुंचे रांची, NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में होंगे शामिल
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 10:21 AM

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा रांची पहुंचे. वो रांची एयरपोर्ट से भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हो गए है. बता दें कि आज NDA की संयुक्त प्रेस वार्ता में हिमंता बिस्वा सरमा शामिल होंगे. NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है. आज संयुक्त प्रेस वार्ता में घोषणा इसकी घोषणा की जाएगी.

AJSU के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 8:36 AM

आजसू के केंद्रीय उपाध्यक्ष उमाकांत रजक ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया. उमाकांत रजक ने पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो को इस्तीफा से संबंधित पत्र लिखा है. जानकारी के अनुसार, उमाकांत रजक अब JMM में शामिल होंगे. वो चंदनकियारी से झामुमो के उम्मीदवार हो सकते है.

Jharkhand Assembly Election: झारखंड में पहले चरण के लिए 43 सीटों पर आज से शुरू होगा नामांकन
अक्तूबर 18, 2024 | 18 Oct 2024 | 8:23 AM

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) के पहले चरण के मतदान के लिए आज अधिसूचना जारी किया जाएगा. अधिसूचना जारी होते ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. पहले चरण में 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए राची समेत 43 विधानसभा सीटों के लिए आज से पर्चा भरा जाएगा. वहीं नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है और छुट्टियों को छोड़कर नामांकन सुबह 11 बजे से दो

तेनुघाट में नाई समाज की बैठक, सैलून बंदी और चुनावी रणनीति पर हुआ निर्णय
अक्तूबर 17, 2024 | 17 Oct 2024 | 10:57 PM

बेरमो/डेस्क: तेनुघाट बस स्टैंड के पास नाई समाज की बैठक का आयोजन कमल ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक शनिवार को सैलून बंद रखने की परंपरा पहले की तरह जारी रहेगी.

झारखंड चैंबर का शिष्टमंडल ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, विभिन्न मुद्दों को लेकर सौंपा ज्ञापन
अक्तूबर 17, 2024 | 17 Oct 2024 | 10:57 PM

फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक शिष्टमंडल ने गुरुवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राज भवन में भेंट की और विभिन्न विषयों से संबंधित ज्ञापन सौंपा.