राजनीतिPosted at: फरवरी 09, 2025 दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से आतिशी ने दिया इस्तीफा, एलजी विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली विधानसभा को किया भंग
न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों के एक दिन बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) की नेता आतिशी ने रविवार को उप राज्यपाल वी.के.सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया. सिविल लाइंस स्थित राज निवास पर पहुंचकर आतिशी ने अपना इस्तीफा दिया, जिसके बाद उप राज्यपाल ने दिल्ली विधानसभा को भंग करने की अधिसूचना जारी कर दी हैं.