Sunday, Oct 6 2024 | Time 07:55 Hrs(IST)
  • 'सम्पूर्णता अभियान' का किया गया सफल समापन
  • विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के साथ डीसी ने किए बैठक
झारखंड


बाबा भैरब मंदिर का जनसहयोग से होगा पुनर्निर्माण, बैठक का हुआ आयोजन

बाबा भैरब मंदिर का जनसहयोग से होगा पुनर्निर्माण, बैठक का हुआ आयोजन

गौरव पाल/न्यूज11 भारत


रांची/डेस्क: घाटशिला प्रखण्ड के काड़ाडूबा पंचायत के गन्धनिया हाट मैदान में दामपाड़ा क्षेत्र के 60 मौजा के ग्राम प्रमुखों, समाज सेवकों एवं बुद्धिजीवियों की एक बैठक दामपाड़ा के परगना बाईजू टुडू की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बैठक में पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के प्रमुखों का मानदेय, कानीमुहली स्थित बाबा भैरब स्थान का पुनर्निर्माण, दामपाड़ा क्षेत्र में पारंपरिक स्वशासन को मजबूती प्रदान करने, पुड़सी व्यवस्था कायम करने एवं विभिन्न गांवों के विवादों आदि एजेण्डाओं पर विचार विमर्श किया गया. इनमें प्रमुख रूप से दामपाड़ा गढ़ से प्रचलित कानीमुहली स्थित बाबा भैरब के जर्जर मंदिर को पुनर्निर्मित करने का सर्वसम्मिति से निर्णय लिया गया.

 


 

ज्ञात हो कि यह ऐतिहासिक धरोहर है एवं हजारों लोगो का आस्था का केंद्र हैं.इसके पुनर्निर्माण के लिए दामपाड़ा 60 मौजा के प्रत्येक परिवार से एक सौ रूपये करके सहयोग राशि ग्राम के प्रधान के माध्यम से जमा करने का निश्चय किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से शिक्षक छोटा भुजंग टुडू को सहयोग राशि संग्रह करने एवं संपूर्ण लेखा-जोखा का संधारण के लिए अधिकृत किया गया. कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रामचंद्र सोरेन, मंगल किस्कु, फकीर चंद्र सोरेन, शामु मुर्मू, बुद्धेश्वर सोरेन, कान्हाई लाल मुर्मू, श्यामचरण सोरेन, सीताराम टुडू, अशोक कुमार टुडू, दुर्गा मुर्मू, परानिक अधिपति मांडी, समाज सेवी सरबत मुर्मू, गुहीराम हांसदा, लखन मुर्मू आदि उपस्थित थे.

 
अधिक खबरें
दशहरा पर्व को लेकर दंगवार ओपी पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:42 PM

पलामू / डेस्क: पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद के दंगवार ओपी क्षेत्र में मुख्य सड़क पर पलामू एसपी के निर्देश पर और हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो के निर्देशानुसार दशहरा पर्व को लेकर दंगवार ओपी प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

सरायकेला खरसावां में उत्पाद विभाग ने जप्त किये 20 लीटर अवैध शराब
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:36 PM

सरायकेला/डेस्क: अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला खरसावां के निर्देशानुसार अनुसार आर आई टी थाना अंतर्गत भुया जंगल नदी किनारे और गम्हरिया थाना अंतर्गत मुर्गा गुट्टा गांव में शराब अड्डा पर छापेमारी किया गया.

राज्य के कई IAS अधिकारियों का तबादला-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:30 PM

झारखंड के कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. रांची के पूर्व डीसी राहुल कुमार सिन्हा को निदेशक, खान, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. वहीं, सुमन कैथरीन किस्पोट्टा को विशेष सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ते सीसीएल के कदम, गिरिडीह के पहले सोलर प्लांट का उद्घाटन
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:28 PM

गिरिडीह/डेस्क: गिरिडीह क्षेत्र के जोक्तियाबाद में सीसीएल द्वारा संचालित चार मेगावाट सोलर प्लांट का उद्घाटन महाप्रबंधक गिरिडीह क्षेत्र, डीवीसी सब-स्टेशन प्रभारी और गिरिडीह क्षेत्र के सीसीएल के अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया .मौके पर नारियल फोड़ कर विधिवत प्लांट की चार्जिंग सफलतापूर्वक की.

मंत्री मिथिलेश पहुंचे अन्नराज डैम, एनडीआरएफ की टीम को अभियान तेज करने का दिया निर्देश
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:20 PM

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शनिवार को अन्नराज डैम पहुंचे.