Monday, Apr 14 2025 | Time 21:00 Hrs(IST)
Breaking News

बुंडू में भारी बारिश के बीच निकली भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, महिलाओं और बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह

झारखंड


पाकुड़ में रामनवमी जुलूस पर रोक लगाना राज्य सरकार की हिन्दू-विरोधी मानसिकता: चंपाई सोरेन

पाकुड़ में रामनवमी जुलूस पर रोक लगाना राज्य सरकार की हिन्दू-विरोधी मानसिकता: चंपाई सोरेन

न्यूज 11 भारत


रांची/डेस्क: पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है. सोशल मीडिया में पोस्ट कर चंपाई सोरेन ने कहा कि पाकुड़ में प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के रामनवमी जुलूस पर रोक लगाना राज्य सरकार की हिन्दू-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है. हिन्दू / मूलवासी समाज वैसे भी शांतिप्रिय होता है, लेकिन अगर सरकार को लगता है कि वे रामनवमी शोभायात्रा को सुरक्षा तक नहीं दे सकते, तो फिर क्या कहें? 

 

चंपाई सोरेन ने कहा कि मैंने पहले भी कहा था कि पाकुड़ में आदिवासी/ हिन्दू समाज अल्पसंख्यक हो चुका है, जबकि एक समुदाय विशेष की आबादी दो-तिहाई के करीब है. तो क्या सरकार यह बताना चाहती है कि जहाँ कहीं भी हिन्दू अल्पसंख्यक होंगे, वहाँ उनके धार्मिक/ संवैधानिक अधिकारों को इसी प्रकार छीन लिया जायेगा? क्या झारखंड में हिन्दू होना अपराध है? क्या राज्य सरकार किसी अन्य धर्म के पर्व-त्योहारों पर ऐसा ही तुगलकी फरमान जारी करने का साहस दिखा सकती है?

 


 


 
अधिक खबरें
रांची के डोरंडा बड़ा घाघरा में वज्रपात की घटना, एक युवक की मौत
अप्रैल 14, 2025 | 14 Apr 2025 | 7:40 PM

रांची के डोरंडा बड़ा घाघरा में वज्रपात की घटना हुई है. वज्रपात गिरने से डोरंडा के रहने वाले युवक अनूप कच्छप की मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

BREAKING: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे झारखंड मुक्ति मोर्चा के नए केंद्रीय अध्यक्ष !
अप्रैल 14, 2025 | 14 Apr 2025 | 7:04 AM

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे झारखंड मुक्ति मोर्चा के नए केंद्रीय अध्यक्ष. गुरु जी को बनाया जाएगा पार्टी का संस्थापक. संरक्षक, कार्यकारी अध्यक्ष के पद को पार्टी ने संविधान में संशोधन कर विलुप्त किया.

संविधान का अपमान करने वाले मंत्री को तत्काल बर्खास्त करे सरकार: रघुवर दास
अप्रैल 14, 2025 | 14 Apr 2025 | 6:31 PM

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार के मंत्री के शरीयत को संविधान से ऊपर बताने वाले बयान की कड़ी भर्त्सना की है. उन्होंने कहा कि एक और वे संविधान की शपथ लेकर मंत्री पद लेते हैं, दूसरी ओर शरीयत को संविधान से बड़ा भी बताते हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण, शर्मनाक और अपमानजनक है. यही इनका असली चेहरा है.

झारखंड मुक्ति मोर्चा का 13वां केंद्रीय महाधिवेशन आज से शुरू, वरिष्ठ नेता स्टीफन मरांडी ने प्रस्तुत किया राजनीतिक प्रस्ताव
अप्रैल 14, 2025 | 14 Apr 2025 | 5:54 AM

झारखंड मुक्ति मोर्चा का 13वां महाधिवेशन आज से शुरू हो गया. 8 से अधिक राज्यों से पार्टी के 3500 से अधिक प्रतिनिधि इस महाधिवेशन में हिस्सा ले रहे हैं. 14 एवं 15 अप्रैल 2025 को खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित इस महाधिवेशन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री की मां रूपी सोरेन खराब स्वास्थ्य के बावजूद हिस्सा ले रहीं हैं. मुख्यमंत्री खुद मोराबादी स्थित आवास जाकर अपने माता-पिता को साथ लेकर महाधिवेशन स्थल पहुंचे. इस कार्यक्रम में कल्पना सोरेन, बंसत सोरेन, मंत्री हफीजुल हसन, योगेंद्र महतो , सहित पार्टी के पदाधिकारी,सांसद, विधायक भाग ले रहे हैं.

चाईबासा पहुंचे DGP अनुराग गुप्ता, संचालित नक्सल विरोधी अभियान की हुई समीक्षा
अप्रैल 14, 2025 | 14 Apr 2025 | 6:21 PM

महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक अनुराग गुप्ता चाईबासा पहुंचे. उनकी अध्यक्षता में पुलिस महानिरीक्षक, सीआरपीएफ झारखण्ड सेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक, दछो प्रक्षेत्र, रांची, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान), झारखण्ड रांची, पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड जगुआर (एसटीएफ), झारखण्ड रांची, पुलिस उप महानिरीक्षक (परिचालन), सीआरपीएफ चाईबासा, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी के साथ पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला अन्तर्गत वर्तमान में संचालित नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा की गयी.