Thursday, Sep 19 2024 | Time 07:18 Hrs(IST)
 logo img
  • बिहार में दबंगों का आतंक: 80 से अधिक घर फूंके, भारी पुलिस बल को किया तैनात
  • चान्हो के तरंगा गांव में 22 हाथियों का झुंड गांवों में पहुंचने से दहशत
  • Jharkhand Weather Update: भारी बारिश के कारण कई जिले हुए प्रभावित, आज भी आकाश में बदल छाए रहने की संभावना
NEWS11 स्पेशल


भारतीय सिनेमा में डबल रोल की शुरुआत: 107 साल पुरानी फिल्म "लंका दहन" का इतिहास

भारतीय सिनेमा में डबल रोल की शुरुआत: 107 साल पुरानी फिल्म

 न्यूज़ 11 भारत 


रांची/डेस्क: भारतीय सिनेमा में डबल रोल की अवधारणा ने दर्शकों को हमेशा से आकर्षित किया है. लोकप्रिय फिल्मों जैसे 'राम और श्याम', 'सीता और गीता', और 'जुड़वा' ने इस तकनीक को प्रमुखता से दर्शाया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय सिनेमा में डबल रोल की शुरुआत कब हुई थी? बता दे की इसकी शुरुआत 107 साल पहले हुई थी.


पहली डबल रोल फिल्म: "लंका दहन"


भारतीय सिनेमा की पहली डबल रोल फिल्म "लंका दहन" थी, जो 1917 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म धार्मिक ग्रंथ 'रामायण' पर आधारित थी और इसके निर्देशक दादासाहेब फाल्के थे. फिल्म में अन्ना सलुंके ने डबल रोल निभाया था—श्रीराम और माता सीता दोनों का किरदार अन्ना ने ही किया था. उस समय फिल्मों में महिलाएं काम नहीं करती थीं, इस वजह से डबल रोल का यह प्रयोग किया गया था.


यह भी पढ़े:आंखों के रंग का रहस्य: नीला या भूरा कैसे होता है?


फिल्म "लंका दहन" का प्रभाव और रिस्पॉन्स


"लंका दहन" भारतीय सिनेमा की एक ऐतिहासिक फिल्म थी और इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था. यह फिल्म 'रामायण' पर आधारित होने के कारण दर्शकों के बीच विशेष उत्सुकता और आकर्षण का विषय भी थी. 1917 में रिलीज के बाद, फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया और इसके साथ ही दादासाहेब फाल्के की फिल्में हाउसफुल रहने लगीं. लोग टिकट खरीदने के लिए लंबी कतारें लगाते थे और कई बार झगड़े भी होते नज़र आते थे.

अधिक खबरें
खिला काश फूल, मतलब वर्षा ऋतु की विदाई और मां दुर्गा का आगमन
सितम्बर 15, 2024 | 15 Sep 2024 | 1:50 AM

झारखंड में खेत, नदियों के किनारे इस समय आपको सफेद चादर सी बिछी दिखेगी. ये काश के फूल हैं. काश के फूल का झारखंड की संस्कृति में प्रकृति का खास महत्व है, प्रकृति के प्रत्येक पौधे और घास का विशेष महत्व रहा है.

पितृ पक्ष में पितरों के लिए करें ये विशेष कार्य, मिलेगा उनका आशीर्वाद
सितम्बर 15, 2024 | 15 Sep 2024 | 11:08 AM

17 सितंबर से पितृ पक्ष की शुरुआत हो रही है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा. यह अवधि हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण मानी जाती है, जिसमें पूर्वजों की श्रद्धा और पूजन का विशेष महत्व है. इस दौरान पितरों के प्रति आदर-भाव प्रकट किया जाता है, और उन्हें आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विशेष पूजा की जाती है.

Karma Puja 2024: प्रकृति पर्व करमा पूजा आज, जानें क्यों मनाया जाता है करमा पूजा
सितम्बर 14, 2024 | 14 Sep 2024 | 12:16 PM

झारखंड के प्रमुख पर्वों में से एक करम पर्व और पूजा आज राज्यभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. चारों और करम के गीतों की गूंज है. यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और झारखण्ड की समृद्ध संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है. यह पर्व झारखंडवासियों का प्रचीन और पारंपरिक त्यौहार है.

अनंत चतुर्दशी: महत्व और व्रत के लाभ
सितम्बर 14, 2024 | 14 Sep 2024 | 10:38 AM

अनंत चतुर्दशी, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. यह विशेष रूप से श्रीहरि विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन श्रीहरि की पूजा और अनंत सूत्र बांधने से व्यक्ति को 14 वर्षों तक अनंत सुख और फल प्राप्त होते हैं.

क्या आप भी खाते है व्रत में साबूदाना? तो जाने कैसे होता है बनकर तैयार
सितम्बर 11, 2024 | 11 Sep 2024 | 11:54 AM

साबूदाना, जो कि हिंदू त्योहारों और उपवास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, उसका निर्माण एक दिलचस्प और जटिल प्रक्रिया से गुजरता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर साबूदाना बनाने की प्रक्रिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसने लोगों को इस खास खाद्य पदार्थ की तैयार करने की प्रक्रिया से अवगत कराया है.