Sunday, Oct 6 2024 | Time 21:54 Hrs(IST)
  • शहीद शेख बहादुर शाह जफर की याद में हजारीबाग में हुआ जलसा का आयोजन
  • शहीद शेख बहादुर शाह जफर की याद में हजारीबाग में हुआ जलसा का आयोजन
  • Women's T20 World Cup 2024: भारतीय टीम ने दर्ज की जीत, पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदा
  • नीमडीह के झिमड़ी गांव में भाजपा नेता विनोद राय के प्रयासों से 500 मीटर कच्ची सड़क का निर्माण
  • Women's T20 World Cup 2024: पाकिस्तान महिला टीम ने भारत को दिया 106 रनों का लक्ष्य
  • Women's T20 World Cup 2024: पाकिस्तान ने जीत टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी टीम
  • Women's T20 World Cup 2024: भारत-पाक मैच आज, मुकाबले से पहले जाने दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ें
  • चांडिल के धातकीडीह में 6 एवं 7 अक्टूबर को एचएलएम ट्रॉफी सीजन - 3 का भव्य उद्घाटन हुआ
  • Train Cancelled: रेलयात्री कृपया ध्यान दें, झारखंड में कई ट्रेनों का बदला रूट, 10 ट्रेनें कैंसिल
  • फिर इजराइल ने किया बड़ा हमला, लेबनान के बाद इस देश पर हमला
  • पूर्व मुख्यमंत्री Champai Soren की बिगड़ी तबीयत, टीएमएच में भर्ती
  • सांसद ने डे नाइट क्रिकेट मैच का किया उद्घाटन
  • हजारीबाग: बीजीआर कंपनी कैंप में उत्पात मामले को लेकर 1500 लोगों पर प्राथमिकी
  • Jharkhand Assembly Election: BJP चुनाव समिति की बैठक आज
  • Jharkhand Assembly Election: BJP चुनाव समिति की बैठक आज
झारखंड


बेरमो: 'संविधान लाइव: आओ जाग्रिक बनें' खेल की शुरुआत

बेरमो: 'संविधान लाइव: आओ जाग्रिक बनें' खेल की शुरुआत

अनंत/न्यूज़11भारत

बेरमो/डेस्क: लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए सशक्त नागरिकों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए सहयोगिनी संस्था ने बोकारो जिले में 60 लड़कियों के साथ 'संविधान लाइव, आओ जाग्रिक बनें' कार्यक्रम की शुरुआत की है. इस सहभागी खेल का उद्देश्य युवाओं को उनके मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है, साथ ही उन्हें सामाजिक-आर्थिक, पर्यावरणीय, शैक्षिक और मानसिक मुद्दों पर समझ विकसित करने में मदद करना है.
 
यह खेल कसमार प्रखंड के पोंडा और दुर्गापुर पंचायतों में खेला जा रहा है. सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर ने बताया कि यह खेल पांच हफ्तों तक चलेगा, जिसमें हर सप्ताह लड़कियों को किसी एक कर्तव्य या अधिकार से संबंधित टास्क पूरा करना होगा. इन टास्क के माध्यम से लड़कियां संविधान के प्रति अपनी समझ को मजबूत करेंगी और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होंगी.
 
सहयोगिनी के प्रकाश महतो और कुमारी किरण इस खेल में मेंटरशिप की भूमिका निभा रहे हैं. कार्यक्रम के अंतर्गत, लड़कियों को एक सप्ताह के भीतर अपने टास्क को पूरा करना होता है, जिससे समाज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं का समाधान करने की दिशा में उनका योगदान बढ़े. इस प्रक्रिया के माध्यम से उनकी नेतृत्व क्षमता का विकास किया जा रहा है.यह कार्यक्रम 'कम्युनिटी द यूथ कलेक्टिव' दिल्ली और सहयोगिनी की संयुक्त पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को संविधान और समाज के प्रति जागरूक नागरिक बनाना है.
अधिक खबरें
सांसद प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने जारंगडीह खुली खदान का गेट जाम कर जताया विरोध
अक्तूबर 06, 2024 | 06 Oct 2024 | 9:45 PM

बेरमो/डेस्क: सीसीएल कथारा क्षेत्र की जारंगडीह परियोजना में स्थित कॉलोनियों में नियमित पेयजल आपूर्ति, सफाई और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को लेकर गिरिडीह लोकसभा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के बोकारो प्रतिनिधि मुकेश कुमार ने रविवार सुबह लगभग 10 बजे जारंगडीह खुली खदान के मुख्य द्वार को जाम कर विरोध जताया.

प्रदेश चुनाव समिति की बैठक संपन्न, इन विषयों पर हुई चर्चा
अक्तूबर 06, 2024 | 06 Oct 2024 | 9:39 PM

रांची/डेस्क: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर रांची के बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई. बैठक के दौरान चुनाव से संबंधित सभी विषयों पर चर्चा की गई. वहीं चुनाव में प्रत्याशियों के नाम को लेकर भी मंथन की गई.

अनियंत्रित मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई, दो लोग घायल
अक्तूबर 06, 2024 | 06 Oct 2024 | 9:13 PM

बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेतला केड रोड के समीप तीखी मोड़ मे अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई. जिसमें दो लोग हुए घायल हो गए.

खड़े ट्रक को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर, तीन लोग बुरी तरह घायल
अक्तूबर 06, 2024 | 06 Oct 2024 | 9:07 PM

घाघरा/डेस्क: घाघरा थाना क्षेत्र के इटकिरी के समीप खड़े ट्रक को स्कूटी सवार ने टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में आदर निवासी रवि उरांव पंकज उरांव और अरविंद महतो के नाम शामिल है.

पंडरा में ईडी के केस से नाम हटाने के नाम पर किया जा रहा था वसूली
अक्तूबर 06, 2024 | 06 Oct 2024 | 8:57 PM

रांची/डेस्क: रांची के पंडरा थाना क्षेत्र से एक चुकाने वाली खबर सामने आई है. जैसा की हम सभी जान रहे हैं कि हर घोटाले को लेकर ईडी अपना शिकंजा सब अपराधियों पर कस रही है. वहीं ईडी के केस से नाम हटाने के नाम पर अब करोड़ों रुपए की वसूली का मामला सामने आया है.