Bihar SI Bharti 2026

बिहार पुलिस में SI बनने का सुनहरा मौका: 150 पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें कब और कैसे करें आवेदन

बिहार पुलिस में नौकरी का मौका है। बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने सब इंस्पेक्टर पद के लिए भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।<br/><br/>

By : Rani Thakur
बिहार पुलिस में SI बनने का सुनहरा मौका: 150 पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें कब और कैसे करें आवेदन

सांकेतिक तस्वीर

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने पुलिस सब इंस्पेक्टर के 150 पदों पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती जनरल क्लोज्ड कैडर में होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर नौ जुलाई 2026 से नौ अगस्त 2026 तक करना है।

इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फीस सभी वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल्स 

  • अनारक्षित कैटेगरी-60
  • EWS कैटेगरी- 15
  • अति पिछड़ा- 27
  • एससी कैटेगरी- 24
  • पिछड़ा वर्ग- 18
  • पिछड़े वर्ग की महिला-04
  • एससी कैटेगरी- 2

नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार की मूल निवासी महिलाओं के लिए प्रत्येक कैटेगरी में 33 फीसदी आरक्षण (43 पद) का प्रावधान है। इसके अलावा स्वतंत्रता सेनानियों के नाती/पोतों के लिए 2 फीसदी क्षैतिज आरक्षण है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन शुरू होने की तिथि 9 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026

आवेदन के लिए शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा

उम्मीदवारों को 1 अगस्त 2025 तक किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास होना चाहिए। इस भर्ती के लिए उम्र सीमा न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 37 साल है। सामान्य वर्ग की महिला, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला) के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 साल और एससी/एसटी वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 42 साल है।

शारीरिक मापदंड

ऊंचाई- सामान्य और पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 165 सेमी है। अति पिछड़ा वर्ग, एससी और एसटी वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम 160 सेमी है। सभी वर्ग की महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई 155 सेमी है। 

सीना (सिर्फ पुरुषों के लिए)- सामान्य, पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग के लिए बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी है। एससी/एसटी वर्ग के लिए बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी है। सीने में न्यूनतम पांच सेमी का फुलाव जरूरी है।

वजन- सभी महिलाओं के लिए वजन कम से कम 48 किलोग्राम होना अनिवार्य है। 

चयन प्रक्रिया और पैटर्न

उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा और मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा। इसके अलावा फिजिकल टेस्ट भी होगा। 


 

संबंधित सामग्री

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर वायरल छेड़खानी के वीडियो पर जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।